छत्तीसगढ़

CG News: होटल के कमरे में मिली युवती की संदिग्ध लाश, युवक फरार, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा। होटल चंदेला के रूम नंबर 207 में युवती की संदिग्ध लाश मिलने से शहर में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा कि युवक और युवती एक ही कमरे में रुके थे। सुबह होने पर युवक फरार हो गया। वहीं युवती की लाश बिस्तर पर मिली है। पूरा मामला कोरबा के कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, मृतिका 20 वर्षीय संध्या दास जांजगीर चांपा जिले की अकलतरा मरकाडीह की रहने वाली है। वहीं फरार युवक राकेश कुमार जांजगीर का रहने वाला है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम पहुंची मौके पर पहुंची है। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button