छत्तीसगढ़

रायपुर में सनी लियोनी की नाइट DJ पार्टी कैंसिल, बजरंग दल के विरोध के बाद आयोजकों ने लिया बड़ा फैसलारायपुर में 22 फरवरी  

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 22 फरवरी को होने वाली नाइट DJ पार्टी तब विवादों में घिर गई, जब कार्यक्रम में सनी लियोनी के आने की घोषणा वायरल हुई. लगातार विरोध और चेतावनी के बाद आयोजकों ने कार्यक्रम से सनी लियोनी की उपस्थिति रद्द कर दी. इस फैसले के बाद सोशल मीडिया से लेकर शहर तक इस मुद्दे पर चर्चा तेज हो गई है.

रायपुर में आयोजित होने वाली ‘बिस्मिल की महफ़िल टेक्नो म्यूजिक पार्टी’ का टीजर जैसे ही सामने आया, उसमें सनी लियोनी की मौजूदगी ने हलचल मचा दी. विरोध बढ़ने पर आयोजकों ने स्पष्ट कर दिया कि सनी अब रायपुर नहीं आएंगी. मंच संचालकों ने प्रमोशनल पोस्टर से उनकी तस्वीर भी हटा दी है.

बजरंग दल का जोरदार विरोध
सनी लियोनी के कार्यक्रम में शामिल होने की खबर के बाद बजरंग दल ने इसे छत्तीसगढ़ की संस्कृति के खिलाफ बताया और आयोजन रद्द करने की चेतावनी दी. जिला संयोजक रवि वाधवानी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि “राम जी के ननिहाल छत्तीसगढ़ में कोई अश्लीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी.” उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे कार्यक्रम भारतीय मर्यादाओं और सामाजिक मूल्यों पर गलत असर डालते हैं.

विवाद को और भड़काने वाला दूसरा पोस्टर
विरोध थमने से पहले ही कार्यक्रम से जुड़ा एक और पोस्टर वायरल हुआ, जिसमें लड़कियों के लिए फ्री एंट्री का जिक्र था. इस पोस्टर के सामने आते ही बजरंग दल ने इसे “सांस्कृतिक हमला” बताते हुए फिर से चेतावनी दी, जिससे मामला और गर्मा गया.

सोशल मीडिया पर लगातार विरोध
सोशल मीडिया पर रायपुर के लोग दो हिस्सों में बंटे दिखाई दिए. एक पक्ष इसे सिर्फ एक मनोरंजन कार्यक्रम मान रहा है. जबकि दूसरा पक्ष इसे सामाजिक मूल्यों के खिलाफ करार दे रहा है. इस विवाद के बीच अब आयोजकों ने अपना आखिरी फैसला बता दिया है.



















प्रशासन की भूमिका पर सभी की नज़र
अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई औपचारिक बयान नहीं आया है, लेकिन माहौल को देखते हुए इस कार्यक्रम की सुरक्षा और अनुमति को लेकर प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है.



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button