छत्तीसगढ़

Jashpur News: एसएसपी ने ASI को किया लाईन अटैच, NH43 में वाहन चेकिंग के दौरान कार सवार एक युवक से मारपीट के मामले में की गई कार्रवाई

जशपुर। वाहन चेकिंग के दौरान कार सवार व्यक्ति से मारपीट करने पर ASI मनोज भगत को एसएसपी जशपुर ने त्तकाल लाईन अटैच कर दिया है। एएसआई मनोज भगत के विरुध्द जांच हेतु एसडीओपी जशपुर को सौंपा गया है।







दरअसल जशपुर जिले के पुलिस कप्तान शशिमोहन सिंह को एएसआई मनोज भगत को लेकर शिकायत मिली थी कि उसने लोदाम चौकी में पदस्थ रहते NH43 में वाहन चेकिंग के दौरान कार सवार एक युवक से मारपीट की थी, जिसका वीडियो जिले के पुलिस कप्तान को मिली थी जिसको लेकर एसपी शशिमोहन सिंह ने सख्ती दिखाते हुए जांच एसडीओपी चंद्रशेखर परमा को सौंपी थी, जांच पश्चात आरोप सही पाए जाने पर एएसआई को लाइन हाजिर किया है।

एसपी शशिमोहन सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा है कि “वाहन चेकिंग के दौरान अपना व्यवहार सामान्य रखें, किसी से अभद्र व्यवहार करते पाये जाने पर कड़ी कार्यवाही की जावेगी। चेकिंग के दौरान अगर कोई व्यक्ति अभद्र व्यवहार करता है तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करें, लेकिन अपने व्यवहार को मर्यादित रखें।”

raigarh top news

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button