जिला जेल में स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने पर सामाजिक कार्यकर्ता बीना चौहथा सम्मानित

रायगढ़ February 23, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
जिला जेल में स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने पर सामाजिक कार्यकर्ता बीना चौहथा सम्मानित

जिला जेल में स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने पर सामाजिक कार्यकर्ता बीना चौहथा सम्मानित

रायगढ़। जिला जेल में हाल ही में आयोजित दो दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के सफल आयोजन के लिए सामाजिक कार्यकर्ता बीना चौहथा और उनकी टीम को सम्मानित किया गया। यह सम्मान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जितेन्द्र कुमार जैन के मार्गदर्शन में न्यायालय सचिव अंकिता मुदलियार द्वारा उनके कार्यालय में आयोजित एक सादे समारोह में प्रदान किया गया।
गौरतलब है कि यह स्वास्थ्य शिविर जिला जेल विधिक प्रकोष्ठ के सहयोग से आयोजित किया गया था, जिसमें बंदियों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सा परामर्श प्रदान किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता बीना चौहथा और उनकी पूरी टीम ने इस आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाते हुए इसे सफल बनाने में अहम योगदान दिया।

खबर शेयर करें: