रायगढ़

Sarangarh News: महाठग शिवा साहू मामले में बैंक के 6 कर्मचारी गिरफ्तार, होल्ड-खातों से फर्जी तरीके से 31 लाख निकालने में मदद की, ब्रांच-मैनेजर से भी होगी पूछताछ

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की सरसीवां पुलिस ने रायकोना ठगी कांड में कार्रवाई करते हुए एचडीएफसी बैंक के छह कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। इन पर होल्ड किए गए खातों से पुलिस के फर्जी लेटरपैड और सील का इस्तेमाल कर 31 लाख रुपए निकालने में मदद करने का आरोप है। यह मामला महाठग शिवा साहू से जुड़ा है।

गिरफ्तार कर्मचारियों में एचडीएफसी बैंक सारंगढ़ शाखा के अभिषेक जायसवाल, दिनेश अनंत और पूजा मानिकपुरी शामिल हैं। बिलाईगढ़ शाखा से टीकाराम साहू, हनुमंत राव टंडन और प्रमोद देवांगन को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों ब्रांच मैनेजरों की भूमिका को भी संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी है।

होल्ड किए गए बैंक खाते से फर्जी निकासी का आरोप

इस मामले में सरसीवां पुलिस ने पहले भी तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमें शिवा साहू की कथित मंगेतर रितु साहू, उनके पिता चंद्रहास साहू और सहयोगी डिगम जोल्हे शामिल थे। इन पर होल्ड किए गए बैंक खाते से लगभग 31 लाख रुपए की फर्जी निकासी का आरोप था। इससे पूर्व ठग की मां को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।

करोड़ों की ठगी में शिवा साहू समेत कई आरोपी पहले ही गिरफ्तार

यह पूरा मामला रायकोना निवासी कुख्यात ठग शिवा साहू से जुड़ा है। शिवा साहू पर लोगों को रकम ढाई गुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपए की ठगी करने का आरोप है। इस मामले में पुलिस पहले ही शिवा साहू समेत कई अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।



















पुलिस ने जांच के दौरान शिवा साहू की करोड़ों की संपत्ति, सोना-चांदी, नकदी और बैंक खातों को होल्ड किया था। इसी दौरान, शिवा साहू के खाते से उसकी कथित मंगेतर रितु साहू के बैंक खाते में रकम ट्रांसफर होने का पता चला, जिसके बाद रितु साहू का खाता भी होल्ड कर दिया गया।

सरसीवां थाना प्रभारी वीणा यादव ने बताया कि पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि सारंगढ़ स्थित एचडीएफसी बैंक शाखा से 10 लाख रुपए और बिलाईगढ़ शाखा से करीब 21 लाख रुपए, कुल लगभग 31 लाख रुपए की अवैध निकासी फर्जी तरीके से खाते खुलवाकर की गई थी।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button