पुलिस व बदमाशों में हुई मुठभेड़, लूट–डकैती और हत्या के प्रयास से दहशत फैलाने वाला गिरोह ध्वस्त

जांजगीर–चांपा जिले में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले खतरनाक गिरोह पर पुलिस ने सख्त और आक्रामक कार्रवाई की है। थाना शिवरीनारायण और पामगढ़ क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें गिरोह का मास्टरमाइंड रामनाथ पुलिस पर देशी कट्टे से फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी है।
यह गिरोह 27 और 29 जनवरी की दरम्यानी रात दो थाना क्षेत्रों में 5 अलग-अलग स्थानों पर लूटपाट, बेरहमी से मारपीट और हत्या के प्रयास की वारदातों को अंजाम दे चुका था। इन घटनाओं में 13 आम नागरिक घायल हुए, जिनमें से 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। एक पीड़ित अभी भी कोमा में है, जिसका इलाज बिलासपुर और रायपुर के अस्पतालों में जारी है।पुलिस ने अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुठभेड़ में घायल नवां आरोपी रामनाथ भी पुलिस की गिरफ्त में है। इसके साथ ही 2 विधि से संघर्षरत बालकों के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त लोहे के रॉड, पाइप, डंडे, बेल्ट, मोटरसाइकिल, स्कूटी, मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। कुल जप्त संपत्ति की कीमत करीब ₹4 लाख 9 हजार आंकी गई है।
जांच में सामने आया है कि आरोपी सुनसान रास्तों पर मोटरसाइकिल से घूमकर राहगीरों को रोकते थे और सीधे सिर पर जानलेवा हमला कर लूटपाट करते थे। उनका मकसद क्षेत्र में दहशत फैलाना था।पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस इस मामले में जल्द ही खुलासा करेगी।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






