Raigarh News: चेंबर चुनाव में रायगढ़ से मंत्री पद के 273 वोट से विजयी हुए शक्ति अग्रवाल
रायगढ़
April 18, 2025
•
रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: चेंबर चुनाव में रायगढ़ से मंत्री पद के 273 वोट से विजयी हुए शक्ति अग्रवाल
शक्ति अग्रवाल को 653 तो वहीं भरत लाल वचेला को मिले 380 वोट
रायगढ़। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज इकाई मंत्री पद के चुनाव में व्यापारी एकता पेनल से रायगढ़ से शक्ति अग्रवाल 273 वोट से विजयी हुए।
इस चुनाव में व्यापारी एकता पैनल से शक्ति अग्रवाल और जय व्यापार पैनल से भरत लाल वचेला दोनों आमने सामने थे। जहाँ शक्ति अग्रवाल ने भरत लाल वचेला को 273 वोटों से मात दे दी है। वहीं भरत लाल वचेला को, 380 मत मिले।