रायगढ़

Raigarh: सेल्फ डिफेंस व करियर गाइडेंस का सात दिवसीय विशेष प्रशिक्षण, रायगढ़ की बेटियों के लिए ‘नव्या सीजन’-3 प्रारंभ

 

रायगढ़। शहर की युवतियों के व्यक्तित्व में निखार लाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से लाइफ कोच एवं योग विशेषज्ञ स्मिता सिंघल की पहल पर लोकप्रिय प्रोग्राम ‘नव्या’ का सीजन-3 विगत 25 मई से रायगढ़ में शुरू हो गया है। यह विशेष प्रशिक्षण शिविर 31 मई तक होटल पुष्पक में चलेगा।

युवतियों के लिए विशेष प्रशिक्षण – – स्मिता सिंघल ने बताया कि यह सात दिवसीय वर्कशॉप खास तौर पर 14 से 30 साल की युवतियों के लिए डिज़ाइन की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य लड़कियों को फिजिकली, इमोशनली और मेंटली स्ट्रॉन्ग* बनाना है ताकि वे हर चुनौती का सामना आत्मविश्वास से कर सकें।
वहीं इन सात दिनों में प्रतिभागियों को योगा, मेडिटेशन, डाइट टिप्स, जुंबा, सेल्फ डिफेंस की व्यावहारिक ट्रेनिंग दी जा रही है। इसके साथ ही कॉन्फिडेंस बिल्डिंग, पॉजिटिव थिंकिंग, स्मार्ट स्टडी टिप्स, गोल सेटिंग और करियर गाइडेंस पर प्रोफेशनल सेशन भी आयोजित किए जा रहे हैं।

विशेषज्ञों की टीम दे रही प्रशिक्षण – – इस वर्कशॉप में लाइफ कोच स्मिता सिंघल के साथ जुंबा ट्रेनर मयंक सर एवं सेल्फ डिफेंस ट्रेनर विशाल तनवर सर विशेष भूमिका निभा रहे हैं। तीनों विशेषज्ञ अपने-अपने क्षेत्र में युवतियों को पारंगत बना रहे हैं।

युवतियों में दिख रहा जबरदस्त उत्साह – – ‘नव्या’ प्रशिक्षण के आयोजन से शहर की युवतियों में बेहद उत्साह देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में युवतियां प्रतिदिन निर्धारित समय पर पहुंचकर प्रशिक्षक विशेषज्ञों के सानिध्य में मन लगाकर प्रशिक्षण ले रही हैं। प्रतिभागियों का कहना है कि यह वर्कशॉप उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है।











IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button