Raigarh: सेवा संकल्प अभियान: पुसौर में 2 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क विशाल नेत्र जांच शिविर, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी होंगे मुख्य अतिथि, विशेषज्ञ चिकित्सक करेंगे नेत्र परीक्षण
Raigarh: सेवा संकल्प अभियान: पुसौर में 2 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क विशाल नेत्र जांच शिविर, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी होंगे मुख्य अतिथि, विशेषज्ञ चिकित्सक करेंगे नेत्र परीक्षण
रायगढ़, 1 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य समिति, रायगढ़ द्वारा 2 अक्टूबर को पुसौर में निःशुल्क विशाल नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बस स्टैंड के पास पुसौर में होगा।
शिविर में छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आमजन की आंखों की निःशुल्क जांच की जाएगी। जांच के दौरान आवश्यकता के अनुसार पात्र हितग्राहियों को निःशुल्क चश्मे भी वितरित किए जाएंगे। शिविर के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को अपने नेत्र स्वास्थ्य की जांच कराने और समय पर आवश्यक उपचार संबंधी परामर्श प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।