सुकमा में मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर, सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ December 18, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
सुकमा में मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर, सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई

सुकमा में मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर, सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई


छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में थाना गोलापल्ली क्षेत्र के जंगल और पहाड़ी इलाके में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई। माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर DRG ने सर्च ऑपरेशन चलाया। नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग की, जिस पर जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

एनकाउंटर में तीन नक्सली ढेर
सुकमा पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए हैं। इनकी शिनाख्त की जा चुकी है। सभी मारे गए नक्सली किस्टाराम एरिया कमेटी के सदस्य थे, जिनमें एक महिला नक्सली भी शामिल है।

मारे गए नक्सली:

  1. माड़वी जोगा उर्फ मुन्ना उर्फ जगत एसी एम, किस्टाराम एरिया कमेटी

  2. सोढ़ी बंडी एसी एम, किस्टाराम एरिया कमेटी

  3. नुप्पो बजनी एसी एम (महिला नक्सली), किस्टाराम एरिया कमेटी

सुरक्षा बल पूरे इलाके में अलर्ट मोड पर हैं और मुठभेड़ जारी है।

खबर शेयर करें: