छत्तीसगढ़

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता; 18 नक्सली को किया ढेर, सर्च अभियान जारी

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा की विशाल और दुर्गम पहाड़ियों में पिछले दो सप्ताह से सुरक्षा बलों द्वारा बड़े स्तर पर नक्सल-विरोधी ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत मंगलवार देर रात एक बड़ी मुठभेड़ हुई है, जिसमें सुरक्षा बलों ने 18 से ज्यादा नक्सलियों को मार गिराया है। नक्सलियों के मारे जाने का आंकड़ा बढ़ सकता है। मारे गए नक्सलियों के पास से हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है।







नक्सलियों की मांद कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर जारी ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हासिल हुई है. तड़के सुबह से जारी मुठभेड़ में जवानों के 20 से 22 नक्सलियों को मार गिराने की खबर आ रही है. इनमें से अब तक 18 नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं.

 

बता दें कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के आखिरी गढ़ कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों पर जमा नक्सलियों को सुरक्षाबल चौतरफा घेरे हुए हैं. इस ऑपरेशन की अहमियत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दिल्ली से सीआरपीएफ के डीजी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह नजर बनाए हुए हैं.

इसके अलावा छत्तीसगढ़ के एडीजी नक्सल ऑप्श विवेकानंद सिन्हा, सीआरपीएफ आईजी राकेश अग्रवाल व बस्तर आईजी पी. सुंदरराज मॉनिटरिंग कर रहे हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि शाम तक जवान ऐतिहासिक सफलता की ओर बढ़ सकते हैं. नक्सलियों को उनके मांद में डीआरजी कोबरा, सीआरपीएफ और एसटीएफ़ के बहादुर जवान मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं.

 







raigarh top news

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button