रायगढ़

Ragarh News: होली के दिन बोईरदादर चौक से स्कूटी की चोरी, आरोपी गिरफ्तार, बेचने ग्राहक तलाशते पकड़ा गया

 बाइक चोरों पर रायगढ़ पुलिस की पैनी नजर — एसएसपी शशि मोहन सिंह

 

रायगढ़ । होली के दिन बोईरदादर चौक क्षेत्र से चोरी हुई स्कूटी के मामले में चक्रधरनगर और कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को उस समय पकड़ा गया जब वह चोरी की स्कूटी बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा था।

मामले के संबंध में थाना चक्रधरनगर में प्रार्थी दीपक निषाद (48 वर्ष), निवासी बाजीरावपारा जूटमिल द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 04.03.2026 को वह अपने दोस्त को गोपालपुर छोड़कर लौट रहा था। बोईरदादर चौक से पहले उसने स्कूटी क्रमांक CG 13 AD 6405 को सड़क किनारे चाबी लगी स्थिति में खड़ी कर दी और नीचे उतरकर गया, इसी दौरान अज्ञात चोर स्कूटी चोरी कर फरार हो गया। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 85/2026 धारा 303(3) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

आज दिनांक 19.03.2026 को मुखबीर सूचना पर चक्रधरनगर और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने गोवर्धनपुर शराब दुकान के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को स्कूटी के साथ पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम भूपेन्द्र शर्मा (55 वर्ष), निवासी ग्राम खम्हार थाना खरसिया जिला रायगढ़ बताया। प्रारंभ में वह पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने होली के दिन बोईरदादर चौक के पास से स्कूटी चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी स्कूटी को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा था।

आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर चोरी की स्कूटी क्रमांक CG 13 AD 6405 बरामद कर ली गई है। आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया में भेजा गया है। इस कार्रवाई में थाना चक्रधरनगर के प्रधान आरक्षक श्याम देव साहू सहित चक्रधरनगर एवं कोतवाली थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।







एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश —

“चोरी जैसे अपराधों में शामिल आरोपियों के विरुद्ध पुलिस की सतत कार्रवाई जारी रहेगी”



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button