Sarangarh News: गोगाजी ट्रेडर्स से मंडी टीम ने 30 क्विंटल अवैध धान जप्त किया
रायगढ़
December 4, 2024
•
रिपोर्टर: raigarh top news
Sarangarh News: गोगाजी ट्रेडर्स से मंडी टीम ने 30 क्विंटल अवैध धान जप्त किया
सारंगढ़ बिलाईगढ़ 4 दिसंबर 2024/ अवैध धान भंडारण एवं परिवहन की रोकथाम के लिए कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू के द्वारा दिए गए निर्देश के पालन में सोमवार को सारंगढ़ के मंडी सचिव राजेंद्र धुर्वे, कर्मचारी अर्जुन सिंह ठाकुर द्वारा मंगलवार को सारंगढ़ मंडी के पंजीकृत फर्म गोगाजी ट्रेडर्स ग्राम भोजपुर के दुकान के निरीक्षण में 75 बोरी (30 क्विंटल) अवैध धान भंडारण पाया गया, जो मंडी अधिनियम के प्रावधानों का उल्लघंन होने के कारण जप्ती प्रकरण बनाया गया।