छत्तीसगढ़

Raigarh: रुचि मिश्रा बनीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर मंत्री

 





रायगढ़। विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) में रुचि मिश्रा को नगर मंत्री का दायित्व सौंपा गया है। उनके इस मनोनयन पर संगठन के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है।

रुचि मिश्रा लंबे समय से विद्यार्थी परिषद की गतिविधियों में सक्रिय रहकर छात्रहित एवं राष्ट्रहित के विभिन्न कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रही हैं। उनके समर्पण, कार्यकुशलता एवं संगठन के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान की गई है।

संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रुचि मिश्रा को नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button