रायगढ़

जूटमिल इलाके में लूट और मारपीट, आरएसएस के बाल सेवकों के साथ की मारपीट

थाने के सामने की वारदात, करीबन एक दर्जन बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम,
7 आरोपियों को पुलिस ने लिया हिरासत में, गंभीर धाराओं के तहत FIR दर्ज की जा रही है





 
रायगढ़। शहर के जूटमिल थाना क्षेत्र से एक बड़ी वारदात की खबर सामने आई है जहां देर शाम करीब 8 बजे क्षेत्र के करीब एक दर्जन आदतन बदमाश युवकों द्वारा वहां से गुजर रहे तीन युवकों के साथ लूट और मारपीट की वारदात को अंजाम दिया गया है, जिसमें पीड़ित युवकों की लिखित शिकायत के बाद अब पुलिस लूट और मारपीट की गंभीर धाराओं के तहत FIR दर्ज कर रही है। वहीं मामले में पुलिस ने 7 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। जिनके साथ यह मारपीट की घटना हुई है वे स्वयं सेवक संघ के बाल सेवक बताए जा रहे हैं।

मामले में सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक घटना देर शाम करीबन 8 बजे की है जब वहां से गुजर रहे तीन युवकों के साथ क्षेत्र के करीब एक दर्जन आदतन बदमाश युवकों द्वारा लूट और मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया, मारपीट की उक्त घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि जूटमिल थाने के सामने ही किस तरह से बेखौफ होकर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया है।

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button