जांजगीर और कवर्धा में सड़क हादसा: 1 की मौत, 10 घायल, कई की हालत गंभीर

छत्तीसगढ़ December 6, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
जांजगीर और कवर्धा में सड़क हादसा: 1 की मौत, 10 घायल, कई की हालत गंभीर

जांजगीर और कवर्धा में सड़क हादसा: 1 की मौत, 10 घायल, कई की हालत गंभीर

छत्तीसगढ़। प्रदेश में सड़क हादसों का सिलसिला जारी है। शनिवार को जांजगीर और कवर्धा में हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कुल 10 लोग घायल हुए।

पहली दुर्घटना जांजगीर-चांपा जिले में हुई, जब सारागांव थाना क्षेत्र के ग्राम कमरीद के पास एक बेकाबू मालवाहक वाहन पेड़ से टकरा गया। हादसे में ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार पांच लोग घायल हुए। सभी घायलों को चांपा के बीडी महंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जांच सारागांव पुलिस कर रही है।

वहीं, कवर्धा में रायपुर–जबलपुर नेशनल हाईवे 30 पर दशरंगपुर जिला सहकारी बैंक और शासकीय प्राथमिक स्कूल के पास दो बाइक आमने-सामने भिड़ गईं। दोनों बाइकों पर कुल छह लोग सवार थे। इस दुर्घटना में पांच लोग घायल हुए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

दशरंगपुर चौकी क्षेत्र में घटी इस दुर्घटना में एक बुजुर्ग महिला को छोड़कर बाकी सभी को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया।

इन हादसों ने प्रदेश में सड़क सुरक्षा और वाहन नियंत्रण पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने घायलों के इलाज और घटनाओं की जांच दोनों पर तेजी से काम शुरू कर दिया है।

खबर शेयर करें: