AICC नेतृत्व पर बिहार कांग्रेस कार्यकर्ताओं का तीखा आरोप

छत्तीसगढ़ December 4, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
AICC नेतृत्व पर बिहार कांग्रेस कार्यकर्ताओं का तीखा आरोप

AICC नेतृत्व पर बिहार कांग्रेस कार्यकर्ताओं का तीखा आरोप

AICC नेतृत्व पर बिहार कांग्रेस कार्यकर्ताओं का तीखा आरोप
टिकट वितरण में धांधली और बाहरी नेताओं की दखल को बताया हार की बड़ी वजह

रायपुर/दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस के भीतर तीखा असंतोष खुलकर सामने आ गया है। राज्य के कई स्थानीय कांग्रेस नेताओं और जमीनी कार्यकर्ताओं ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) में बैठे वरिष्ठ नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि टिकट बंटवारे में पारदर्शिता नहीं रखी गई और करोड़ों रुपये लेकर उम्मीदवारों का चयन किया गया, जिससे संगठन को भारी नुकसान हुआ।

कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जिन नेताओं को आलाकमान ने टिकट दिया, उनका स्थानीय स्तर पर कोई संवाद, पकड़ या पहचान नहीं थी। जमीनी कार्यकर्ता ऐसे उम्मीदवारों के साथ सहज नहीं थे, जिसके कारण जनता ने भी उन्हें नकार दिया।

आंतरिक कलह खुलकर सतह पर

राजनीतिक सूत्रों के अनुसार कांग्रेस में चुनावी हार के बाद आंतरिक तनाव बढ़ता जा रहा है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि चुनाव प्रभारी, पर्यवेक्षक और ऑब्ज़र्वर के रूप में भेजे गए कई वरिष्ठ नेताओं का व्यवहार कठोर रहा, और वे स्थानीय कार्यकर्ताओं से समन्वय स्थापित नहीं कर सके। कई कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कुछ नेता जिम्मेदारी पाकर अपने व्यवहार में अहंकार ले आए और गाली-गलौज तक की स्थिति उत्पन्न हुई।

भूपेश बघेल गुट पर भी सवाल

स्थिति यहाँ तक पहुँच गई कि कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके समर्थकों के खिलाफ भी शिकायतें दर्ज कराई हैं। आरोप है कि बाहरी नेताओं की अत्यधिक दखलंदाजी से संगठन कमजोर हुआ और चुनावी माहौल बिगड़ा।

“अभी तो शुरुआत है”—जमीनी नेता

कई जमीनी कार्यकर्ताओं ने खुलकर कहा है कि हार की सबसे बड़ी वजह आलाकमान की गलत रणनीति और ज़मीनी हकीकत से दूरी रही। उनका कहना है कि अगर हालात ऐसे ही रहे तो पूरे देश में कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ता उच्च नेतृत्व के खिलाफ खुलकर बोलने के लिए मजबूर होंगे।

कुल मिलाकर, बिहार में मिली हार ने कांग्रेस के भीतर नेतृत्व क्षमता, संगठनात्मक ढांचे और टिकट वितरण की प्रक्रिया पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं, जिनका समाधान पार्टी की आगामी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण होगा।

खबर शेयर करें: