रायगढ़

Raigarh: जिला पंचायत में एनआरएलएम व एसबीएम-जी की समीक्षा बैठक आयोजित, स्वच्छ भारत मिशन के तहत लंबित कार्य करें शीघ्र पूर्ण

*एनआरएलएम एवं एसबीएम-जी योजनाओं की प्रगति पर सीईओ जिला पंचायत ने की समीक्षा*

*एनआरएलएम व एसबीएम-जी की समीक्षा, लंबित कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश*

 

एसडब्ल्यूएम रूल्स 2026 के पालन हेतु सभी जनपद एवं ग्राम पंचायतों को कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश

स्वच्छ भारत मिशन के लंबित कार्य, जियो टैगिंग एवं सीएससी कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश

आजीविका गतिविधियों से अधिकाधिक दीदियों को जोड़ने एवं नियमित मॉनिटरिंग करने पर दिया गया जोर









रायगढ़, 20 मई 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  अभिजीत बबन पठारे द्वारा आज राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एसबीएम-जी की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति, लंबित कार्यों एवं लक्ष्य पूर्ति की स्थिति पर गहन चर्चा करते हुए सभी जनपद पंचायतों को निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में एनआरएलएम अंतर्गत समूह गठन, छूटे हुए परिवारों के शत-प्रतिशत संतृप्तिकरण, लोकोश में नियमित ट्रांजेक्शन एंट्री, आंतरिक अंकेक्षण, बैंक लिंकेज, चक्रीय निधि एवं सामुदायिक निवेश निधि की समीक्षा की गई। साथ ही प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 31 मई से पूर्व सभी हितग्राहियों के नवीनीकरण और नए पात्र लोगों को जोड़ने के निर्देश दिए गए। एनपीए की स्थिति तथा आजीविका गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सभी दीदियों को आय आधारित कार्यों से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।

एसबीएम-जी समीक्षा के दौरान एसडब्ल्यूएम रूल्स 2026 के पालन हेतु सभी जनपद पंचायतों एवं ग्राम पंचायतों को कार्ययोजना एवं पालन प्रतिवेदन तैयार करने के सख्त निर्देश दिए गए। डीबीटी लंबित प्रकरणों में 50 प्रतिशत मांग आगामी सोमवार तक जिला पंचायत भेजने को कहा गया। इसके अलावा लंबित जियो टैगिंग कार्य अगले सप्ताह तक पूर्ण करने, घर-घर कचरा संग्रहण एवं यूजर चार्ज वसूली में प्रगति लाने तथा स्वच्छताग्राही समूहों को समय पर मानदेय भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में एफएसटीपी एवं पीडब्ल्यूएमयू की नियमित कार्यशीलता बनाए रखने तथा प्रत्येक ग्राम पंचायत में एफएसटीपी संबंधी दीवार लेखन कराने के निर्देश भी दिए गए। वर्ष 2026-27 के लिए एनएचएच स्वीकृति हेतु मांग पत्र 25 मई तक प्रस्तुत करने एवं सभी घटकों के प्रस्ताव समय-सीमा में तैयार कर भेजने पर जोर दिया गया। साथ ही अपूर्ण एवं प्रगतिरत सीएससी कार्यों को हर हाल में शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बैठक में कहा कि सभी योजनाओं में लक्ष्य आधारित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए तथा नियमित मॉनिटरिंग और रिपोर्टिंग के माध्यम से प्रगति की समीक्षा की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीण विकास एवं स्वच्छता से जुड़े सभी कार्यों में लापरवाही न बरती जाए और शासन की प्राथमिक योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। बैठक में एसीईओ जिला पंचायत, डीडीपी, एपीओ एसबीएम-जी, जिला सलाहकार एसबीएम-जी, डीएमएम, डीपीएम, बीपीएम, एसी सहित जिले के समस्त जनपद पंचायतों के सीईओ, विकास विस्तार अधिकारी, सहायक विकास विस्तार अधिकारी, बीएसओ, बीसी एवं सीसी उपस्थित रहे।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button