रायगढ़

Raigarh News: सेवा निवृत्त शिक्षक से 23 लाख की धोखाधड़ी, खुद को CBI अफसर बताकर किस्तों में रुपए ठगे, मामले की जांच में  जुटी पुलिस

 

रायगढ़। रायगढ़ जिला में सेवा निवृत्त शिक्षक 23 लाख से अधिक की ठगी का शिकार हो गया। ठगबाज ने खुद को CBI अफसर बताकर बैंक खाते की जांच का झांसा देकर घटना को अंजाम दिया। उसने अपने खाते में अलग-अलग किस्तों में राशि जमा करा ली। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है। ग्राम जतरी का रहने वाला गरुड़ सिंह पटेल 72 साल सेवा निवृत्त शिक्षक है। उसके पास 10 अक्टूबर को एक अंजान मोबाईल नंबर से काॅल आया।

जिसमें कहा गया कि वह CBI अफसर बोल रहा है और गरुड़ सिंह को बोला कि लॉन्ड्रिंग केस में इनवाल्भ हैं। बैंक खाता मुंबई में खोला गया है। जिसकी जांच की जाएगी। ठगबाज ने सीबीआई जांच में सहयोग करने और किसी को नहीं बताने कहा गया, नहीं तो गिरफ्तार कर लिए जाने की धमकी देने लगा। इसके बाद बार-बार काॅल कर उसके खाता में जमा रकम को अलग-अलग एकाउंट नंबर देकर उसमें ट्रांसफर करने कहा गया। साथ ही यह भी झांसा दिया गया कि जांच के बाद आपके रकम वापस कर दिए जाएंगे।

12 किस्तों में राशि जमा किया ऐसे में गरुड़ सिंह पटेल ने 10 अक्टूबर से लेकर 29 अक्टूबर तक अलग-अलग तारीख में 12 किस्तों में 23 लाख 28 हजार 770 रुपए यूपीआई, पेटीएम और आरटीजीएस के माध्यम से बताए गए खातों में डाल दिया गया।

पीड़ित ने अपने बेटे को दी जानकारी इसके बाद व्हाट्सअप मैसेज के जरिए उसे गिरफ्तारी और राशि जांच की बात कहते थे। इसके बाद मामला संदिग्ध लगने पर 30 अक्टूबर को गरुड़ सिंह पटेल ने मोबाइल के माध्यम से मामले की जानकारी जशपुर जिला के बगीचा में शिक्षा विभाग में पदस्थ अपने बेटा सुदर्शन सिंह पटेल को दी।

थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया जहां सुदर्शन ने मामले शिकायत सायबर विभाग के दर्ज करायी। वहीं मामले में गरुड़ सिंह पटेल ने पुसौर थाना पहुंचकर रिपोर्ट कराया। जहां पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 66D-LCG, 318(4)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button