Raigarh News: तहसील कार्यालय पहुंचा रिटायर्ड शिक्षक बेहोश होकर गिरा, अस्पताल ले जाते समय में रास्ते में हुई मौत

रायगढ़ May 18, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
 Raigarh News: तहसील कार्यालय पहुंचा रिटायर्ड शिक्षक बेहोश होकर गिरा, अस्पताल ले जाते समय में रास्ते में हुई मौत

 Raigarh News: तहसील कार्यालय पहुंचा रिटायर्ड शिक्षक बेहोश होकर गिरा, अस्पताल ले जाते समय में रास्ते में हुई मौत

 

रायगढ़. रायगढ़ में तहसील कार्यालय एक रिटायर्ड शिक्षक जमीन संबंधी काम के लिए पहुंचा था। तभी अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर गया। जिसके बाद उसे तत्काल सरकारी अधिकारी के गाड़ी से अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। जिसके बाद शव को पोस्मार्टम के लिए जिला अस्पताल के मरच्युरी कक्ष में रखवाया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक कोतरा रोड थाना क्षेत्र के उच्चभिट्टी में रहने वाला जवाहर लाल चौधरी 71 साल रिटायर्ड शिक्षक थे, जो सोमवार को तहसील कार्यालय अपने जमीन संबंधी किसी काम से आए हुए थे। तभी जब वे रजिस्ट्री ऑफिस के पास से जा रहे थे, तो अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और बेहोश होकर गिर गए। जब इसे आसपास के लोगो ने देखा तो तत्काल उसकी मदद करने लगे, तब इसकी जानकारी कलेक्ट्रेट के अधिकारी को लगी, तो वे तत्काल अपनी वाहन से उसे अस्पताल भेजवाने की व्यवस्था किए।

ऐसे में जवाहर चौधरी को ईलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने इसकी जानकारी उसके परिजनों को देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मरच्युरी कक्ष में रखवाया है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जूट गई है।

मौत की वजह हार्ट अटैक हो सकता है इस संबंध में सिविल सर्जन दिनेश पटेल ने बताया कि 12 बजे जवाहर चौधरी नामक व्यक्ति को लाया गया। उसकी हालत खराब था और उसके ईलाज के लिए पूरी तरह कोशिश की गई। ब्रेन स्ट्रोक या मेजर हार्ट अटैक के कारण उसकी जान गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

खबर शेयर करें: