बेमेतरा: 2 दिसंबर को खुलेंगे नौकरी के दरवाज़े! 62 पदों की ताबड़तोड़ भर्ती—कहीं ये मौका हाथ से न निकल जाए…

छत्तीसगढ़ December 2, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
बेमेतरा: 2 दिसंबर को खुलेंगे नौकरी के दरवाज़े! 62 पदों की ताबड़तोड़ भर्ती—कहीं ये मौका हाथ से न निकल जाए…

बेमेतरा: 2 दिसंबर को खुलेंगे नौकरी के दरवाज़े! 62 पदों की ताबड़तोड़ भर्ती—कहीं ये मौका हाथ से न निकल जाए…

बेमेतरा। स्व. चंदूलाल चंद्राकर शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, बेमेतरा द्वारा 2 दिसंबर 2025 को सुबह 10 बजे से बड़ा प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जा रहा है। इस कैंप में जिले के युवाओं को नामी कंपनियों में नौकरी पाने का सुनहरा मौका मिलने वाला है।

कैंप संस्था परिसर में ही आयोजित होगा, जहां कई प्रतिष्ठित कंपनियाँ विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।

कुल 62 रिक्त पदों पर होगी भर्ती

कैंप में निम्न पदों पर चयन किया जाएगा—

  • स्मार्ट मीटर इंस्टालेशन वर्क – 30 पद

  • लाइफ मित्र (इंश्योरेंस एडवाइजर) – 20 पद

  • सेल्स मैनेजर – 02 पद

  • वेल्डर – 10 पद

कौन-कौन कर सकता है आवेदन?

संस्था के प्राचार्य के अनुसार, निम्न योग्यता वाले अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं—

  • 10वीं पास

  • 12वीं पास

  • स्नातक

  • आईटीआई उत्तीर्ण – कोपा, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, मैकेनिक डीजल ट्रेड

अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षणिक और तकनीकी प्रमाण-पत्रों के साथ उपस्थित होने की सलाह दी गई है।

खबर शेयर करें: