Raipur News: कांग्रेस सांसद पर यौन दुर्व्यवहार आरोप कांग्रेस कार्यालय का घेराव

छत्तीसगढ़ October 12, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
Raipur News: कांग्रेस सांसद पर यौन दुर्व्यवहार आरोप कांग्रेस कार्यालय का घेराव

Raipur News: कांग्रेस सांसद पर यौन दुर्व्यवहार आरोप कांग्रेस कार्यालय का घेराव

 

रायपुर। जवाहर लाल नेहरू विश्व विद्यालय (JNU) में मणिपुर के कांग्रेस सांसद डॉ. अंगौचा बिमल अकोइजम पर छात्राओं के साथ यौन दुर्व्यवहार के आरोपों के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा का प्र.स्तरीय धरना प्रदर्शन और कांग्रेस प्रदेश कार्यालय का घेराव संपन्न। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी के नेतृत्व में यह प्रदर्शन दोपहर 1 बजे शंकर नगर स्थित बीटी ग्राउंड में आयोजित किया गया था। प्रदर्शन के बाद महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रदेश कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान हजारों की संख्या में प्रदेश भर से आई महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश में पितृसत्ता खत्म करने और महिलाओं के अधिकारों की बात करते हैं, वहीं दूसरी तरफ उन्हीं की पार्टी के सांसद छात्राओं के साथ यौन दुर्व्यवहार करते हैं। यह कांग्रेस की कथनी और करनी का दोहरा चेहरा है। भाजपा इस मुद्दे को महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से जोड़कर आर – पार की लड़ाई लड़ेगी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राज्य सभा सांसद लक्ष्मी वर्मा,राष्ट्रीय अध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी, रायपुर विधायक पुरंदर मिश्रा, ग्रा. विधायक मोती लाल साहू, दक्षिण विधायक सुनील सोनी, प्रदेश संगठन महामंत्री यशवंत जैन, जिलाध्यक्ष रमेश ठाकुर, नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, रायगढ़ से रेखा महमिया के साथ सुषमा खलखो जपं सदस्य शीतल नायक प्रदीप महामंत्री फुलेश्वरी पैंकरा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रदेश पदाधिकारी और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।

खबर शेयर करें: