छत्तीसगढ़

रेलवे ने 9 लोकल ट्रेनों को किया रद्द , बिलासपुर-रायपुर मेमू भी रहेगी रद्द, जूनागढ़ पैसेंजर भी नहीं चलेगी

 





बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 9 लोकल ट्रेनों को रद्द किया है। 9 लोकल ट्रेनों को रद्द करने के पीछे वजह रायपुर रेल मंडल के हथबंध-तिल्दा नेवरा सेक्शन का जारी विकास कार्य बताया जा रहा है। 6, 7 और 9 दिसंबर को ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक होगा।

बताया जा रहा है कि, 6, 7, 8 और 9 दिसंबर की ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इस दौरान रायपुर से बिलासपुर, कोरबा और जूनागढ़ जाने वाली मेमू रद्द रहेंगी। विकास कार्य के चलते अलग-अलग तारीखों में ट्रेन के परिचालन पर असर पड़ सकता है।

रद्द होने वाली गाडियां:-

1) दिनांक 06 एवं 09 दिसम्बर, 2024 को गाडी संख्या 08719 बिलासपुर-रायपुर मेमू रद्द रहेगी ।

2) दिनांक 06 दिसम्बर 2024 को गाडी संख्या 08727 बिलासपुर-रायपुर मेमू रद्द रहेगी ।







3) दिनांक 07 दिसम्बर 2024 को गाडी संख्या 08261 बिलासपुर-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी ।

4) दिनांक 07 दिसम्बर 2024 को गाडी संख्या 08275 रायपुर-जूनागढ़ रोड पैसेंजर रद्द रहेगी ।

5) दिनांक 08 दिसम्बर 2024 को गाडी संख्या 08276 जूनागढ़- रायपुर रोड पैसेंजर रद्द रहेगी ।

6) दिनांक 08 दिसम्बर 2024 को गाडी संख्या 08280 रायपुर-कोरबा पैसेंजर रद्द रहेगी ।

7) दिनांक 09 दिसम्बर 2024 को गाडी संख्या 08728 रायपुर-बिलासपुर मेमू रद्द रहेगी ।

8) दिनांक 09 दिसम्बर 2024 को गाडी संख्या 08734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमु रद्द रहेगी ।

9) दिनांक 09 दिसम्बर 2024 को गाडी संख्या 08733 गेवरा रोड- बिलासपुर मेमु रद्द रहेगी ।

raigarh top news

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

2 Comments

  1. Have you ever considered about adding a little bit more than just your articles?
    I mean, what you say is valuable and all. But just imagine if you added some great visuals or videos to give your
    posts more, “pop”! Your content is excellent but with
    images and video clips, this blog could undeniably
    be one of the best in its field. Great blog!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button