खरसिया। खरसिया नगर की प्रतिष्ठित फर्म दीनानाथ राम भगत गुप्ता के संचालक स्वर्गीय राम भगत गुप्ता की पत्नी संतोष देवी गुप्ता का आकस्मिक निधन आज सुबह 10:00 बजे मुंबई में इलाज के दौरान हो गया है जो कुछ समय से बीमार चल रही थी। संतोष देवी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गिरधर गुप्ता की भाभी जी एवं भास्कर गुप्ता की माता जी थी जिनकी अंतिम संस्कार कल 21 जून शुक्रवार को यथा समय स्थानीय मुक्तिधाम खरसिया में होगा।
