Raigarh News: आप के छ.ग. प्रभारी संजीव झा 2 फरवरी को रायगढ़ में, चुनावी संभावनाओं पर करेंगे चर्चा

0
36

रायगढ़ टॉप न्यूज 31 जनवरी 2023। आम आदमी पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी सह दिल्ली आई बुराड़ी विधायक संजीव झा दो फरवरी को रायगढ़ में रैली और कार्यकर्ताओं के संवाद करेंगे। इसके अलावा संजीव झा जिले के कई गणमान्य नागरिकों व संगठन प्रमुखों से भी मुलाकात करेंगे।

पार्टी की ओर से मिली जानकारी के अनुसार 2 फरवरी की सुबह लगभग 11 बजे संजीव झा का एक प्रेस कांफ्रेंस रखा गया है इसके तुरंत बाद शहर में रैली निकाली जाएगी। इसके बाद पहले कार्यकर्ताओं से उनका संवाद का कार्यक्रम होगा तत्पश्चात वे शहर के गणमान्य नागरिकों और कई संगठन प्रमुखों से मुलाकात करके यहां के समस्याओं और समाधान के उपायों पर चर्चा करेंगे।











इस आशय की विज्ञप्ति जारी करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष भरत दुबे ने बताया कि पूरे जिले से कम से कम दस हजार लोगों की उपस्थिति होगी इसके लिए कार्यकर्ताओं ने तैयारी कर ली है। रायगढ़ से जनसंवाद का शुरुआत होना यह बताता है कि पूरे प्रदेश में रायगढ़ से ही पार्टी की ओर से संदेश दिया जाएगा।







LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here