रायगढ़ टॉप न्यूज 27 अप्रैल 2024। रायगढ़ लोकसभा सीट में पुरुषो के मुकाबले महिला वोटरो की संख्या अधिक है। लोकसभा सीट जिस किसी भी पार्टी की जीत होगी । उसमें महिला वोटरों की भूमिका अहम होगी, क्योकि पूरे लोकसभा में पुरुषो के मुकाबले महिला वोटरो की संख्या अधिक है, इसमें महिलाओं के खातों में एक- एक हजार रुपए महतारी वंदन योजना से दे रही है, बीजेपी विधानसभा चुनावी वायदे को पूरा की है। सरकार बनने के बाद यह राशि दी जा रही है, बीजेपी को पूरी उम्मीद हैं कि महिलाओं की बंफर वोटिंग भाजपा के पक्ष होगी, वही कांग्रेस को उम्मीद हैं कि उनकी सरकार देश में बनेगी तो महालक्ष्मी योजना के तहत | सालाना महिलाओं को एक लाख रुपए देगी। इसके लिए कांग्रेसी पूरे लोकसभा में गरीब महिलाओं फार्म भरवा रहे है, यही कांग्रेस को बेड़ा पार लगाने की उम्मीद नेता पाले हुए हैं। निर्वाचन आयोग के आंकड़ो के अनुसार पुरुषो के मुकाबले 22 हजार 311 महिलाएं वोटर अधिक है। चुनाव में यही सबकुछ तय करेंगी । पुरुषो से ज्यादा महिला वोटर है रायगढ़ लोकसभा में पूरे रायगढ़ लोकसभा में कुल 18 लाख 38 हजार 547 वोटर है, जिसमें महिला वोटरों की संख्या 9 लाख 30 हजार 404 है, इसी तरह पुरुष वोटरो की संख्या १ लाख 8 हजार 93 वोटर है। याने पूरे लोकसभा क्षेत्र में पुरुषो के मुकाबले महिला वोटरों की संख्या ज्यादा है, इस तरह पुरुषो के मुकाबले महिला वोटरों की संख्या 22 हजार 311 वोटरों की संख्या ज्यादा है । याने महिला वोटर जीत-हार किस पार्टी का होगा, इस तय करने में सबसे बड़ी भूमिका अदा तय करेंगे।
महतारी वंदन योजना मास्टर स्ट्रोक साबित होगा





महतारी वंदन योजना के तहत घरेलू महिलाएं को 1-1 हजार रुपए दिया जा रहा है, इसमें अभी जिले की महिलाओं को मार्च, अप्रैल में एक-एक हजार रुपए खातों में दिया जा चुका है, मई में भी वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने एक- एक हजार रुपए एक या दो मई को महिलाओं के खातो में आ जाने की बात कह दी है। बीजेपी का यह योजना महिलाओं के वोट बैंक को साधने में सबसे बड़ा मास्टर स्ट्रोक साबित होगा । रायगढ़ जिले में अभी 3 लाख 6 हजार महिलाओं के खातों में एक-एक हजार रुपए दिया जा रहा है। ऐसे में महिलाएं ही चुनावी परिणाम में सबसे बड़ी भूमिका अदा करेगी।
रायगढ़ सांसदीय क्षेत्र में वोटरों की संख्या इस तरह
विधानसभा महिला पुरुष कुल
जशपुर 120335 118383 238731
कुनकुरी 105059 100696 205759
पत्थलगांव 116151 111203 227356
लैलूंगा 103880 102463 206343
रायगढ़ 131440 130987 262447
सारंगढ़ 135139 131934 267077
खरसिया 108757 108036 216797
धरमजयगढ़ 109643 104391 214037
कांग्रेस को महालक्ष्मी योजना के फार्म से उम्मीद
कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में गरीब महिलाओं के खातों में सालाना एक लाख रुपए देने की बात कही है। जिसमें कांग्रेस के कार्यकर्ता हर महिलाओं के घर डोर टू डोर जाकर फार्म भरवा रही है, इसी से कांग्रेस को उम्मीद हैं कि महिलाएं वोट कांग्रेस के पक्ष में करेंगी। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा फार्म कार्यकर्ता भरवा रहे है। शहर कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल शुक्ला बताते हैं कि कांग्रेस अब तक 10 हजार महिलाओं से फार्म भरवा चुकी है, लोकसभा चुनाव के वोटिंग पहले तक 50 हजार महिलाओं से फार्म भरवा लेगी।
