Raigarh: महिला समन्वय रायगढ़ द्वारा 14 अप्रैल को डॉक्टर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी की 134वीं जयंती मनाई गई

रायगढ़ April 15, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh: महिला समन्वय रायगढ़ द्वारा 14 अप्रैल को डॉक्टर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी की 134वीं जयंती मनाई गई

Raigarh: महिला समन्वय रायगढ़ द्वारा 14 अप्रैल को डॉक्टर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी की 134वीं जयंती मनाई गई

 

रायगढ़। 14 अप्रैल को भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जन्म जयंती पर उन्हें किया गया शत-शत नमन l *महिला समन्वय रायगढ़* की मातृ शक्तियों ने चक्रधर नगर स्थित *भारत रत्न डॉ बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी* की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर उनके जन्मदिन पर उन्हें स्मरण किया एवं उनके चलाए गए मार्ग पर चलने के लिए शपथ ली ।

वे स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माता में से एक थे। बाबा साहेब, एक प्रसिद्ध राजनीतिक, प्रख्यात नेता, न्याय विद, बौद्ध कार्यकर्ता, दार्शनिक, मनोवैज्ञानिक, इतिहासकार, वक्ता, लेखक, अर्थशास्त्री, विद्वान और संपादक भी थे।

*महिला समन्वय प्रचार प्रमुख द्वारा प्रसारित*

खबर शेयर करें: