रायगढ़

रायगढ़ : सांगीतिक “बैठकी” द्वितीय का सफल आयोजन, श्री वैष्णव संगीत महाविद्यालय का अनुपम आयोजन

 

रायगढ़। घरानेदार शिक्षा हेतु विश्व प्रसिद्ध व गायन वादन नृत्य की नगर की प्राचीन संस्था श्री वैष्णव संगीत महाविद्यालय राजापारा रायगढ़ ने अनुपम पहल करते हुए सांगीतिक “बैठकी” का प्रचलन प्रारंभ किया है ,महाराजा चक्रधर सिंह के दरबार के स्तंभ नृत्याचार्य स्वर्गीय पंडित फिरतु महाराज द्वारा स्थापित एवं पंडित राममूर्ति वैष्णव द्वारा पोषित एवं वर्तमान में गुरु शरद वैष्णव द्वारा संचालित संस्था ने प्राचीन परंपरा अनुसार कला रशिकों एवं वरिष्ठ गुरुओं की उपस्थिति में नृत्य संगीत के नवोदित व उभरते हुए कलाकारों की प्रतिभा साझा करने हेतु अर्धवार्षिक अथवा मासिक स्तर पर बैठकी कार्यक्रम का आयोजन प्रारंभ किया है , यह मंच पूर्णतः सांस्कृतिक मंच है जिसमें नृत्य संगीत की स्वस्थ परंपरा को ही शामिल किया जाता है ,इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में शिक्षा ग्रहण करने की इच्छाशक्ति को बढ़ाना, मंचीय प्रस्तुति हेतु प्रेरित करना , प्रतिभा कौशल का विकाश,सदैव अभ्यास में रहना ,व प्रदर्शन क्षमता को विकसित करना है द्वितीय सोपान के रूप में बैठकी द्वितीय का शुभारंभ स्वास्तिक कश्यप के तबला वादन से प्रारंभ हुआ , द्वितीय प्रस्तुति के रूप में कु रूशिता पटेल शास्त्रीय गायन रहा सबसे कम उम्र की गायिका को खूब पसंद किया गया, तालियों की गड़गड़ाहट के बीच सफल प्रस्तुति के पश्चात, अगली प्रस्तुति श्री मयूर मोटवानी के गजल की शानदार प्रस्तुति रही , मयूर ने मेहंदी हसन के रंजिश ही सही दिल ही दुखाने…की शानदार गायकी से शमा बांधा , अगली प्रस्तुति के रूप में महाविद्यालय के द्वितीय वर्ष की बाल नृत्यांगना कु. शैवी अवस्थी की एकल कथक प्रस्तुति ने सभी को अचंभित किया , पांचवी प्रस्तुति के रूप में नोविता कंवर की आकर्षक कथक प्रस्तुति रही कार्यक्रम का समापन सुश्री रिद्धिमा पांडे के एकल कत्थक से हुआ जिसे खूब सराहा गया ,इन सभी बाल एवं युवा कलाकारों ने गुरु श्री शरद वैष्णव के पढ़त एवं निर्देशन, लालाराम लोनिया गायन एवं हारमोनियम संगत , दीपक साहू के तबला संगत में अपनी प्रस्तुति दी उक्त कार्यक्रम में गुरु श्रीमती रोशनी वैष्णव,(समन्वयक) जेनिफर जोसेफ (सहायक गुरु), निधि वाजपेई (सहायक गुरु), सहित कला प्रेमी के रूप में डॉ शरद अवस्थी, डॉ रोशन पटेल, सरिता पटेल,श्री आशीष पांडे, अमृता पांडे, अजीत स्वाइन, डॉ अंकिता अवस्थी, श्रीमती शिव कुमारी कवर, रोमी अग्रवाल, रीना अग्रवाल, श्रीमति पुष्पा कश्यप, नृत्य संगीत के वरिष्ठ छात्रगण व पालक, संगीत प्रेमी, सहित महाविद्यालय के समस्त गुरु उपस्थित रहे.



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button