रायगढ़

Raigarh: श्री अग्रसेन अयोध्या तीर्थ यात्रा, स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन द्वारा जाएंगे छत्तीसगढ़ के अग्रवाल बंधु

इस धार्मिक यात्रा के प्रभारी, राजेंद्र अग्रवाल राजू बनाए गए





रायगढ। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के सदस्य प्रयागराज विंध्याचल वाराणसी एवं श्री अयोध्या जी स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन से जावेगे।

प्रांतीय अध्यक्ष डॉ अशोक अग्रवाल बताया कि, यात्रा का नाम, समाज के आराध्य भगवान श्री अग्रसेन के नाम पर ,श्री अग्रसेन अयोध्या तीर्थ यात्रातय किया गया है, उन्होंने बताया कि, राष्ट्र का समग्र अग्रवाल बंधु भगवान श्री अग्रसेन के वंशज हैं, वहीं श्री अग्रसेन,भगवान श्री राम के पुत्र कुश की 34 वीं पीढ़ी के वंशज हैं।

यात्रा प्रभारी एवं प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेंद्र अग्रवाल राजू बिलासपुर ने बताया कि, यह *श्री अग्रसेन अयोध्या तीर्थ यात्रा* में प्रयागराज, विंध्याचल, वाराणसी एवं अयोध्या प्रमुख रूप से स्टॉपेज रहेंगे, यह पूरी यात्रा , स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन द्वारा दिनांक 15 मार्च 2025 को मां बमलेश्वरी धाम डोंगरगढ़ से प्रारंभ होकर, राजनांदगांव दुर्ग रायपुर भाटापारा बिलासपुर/ उसलापुर होते हुए प्रयागराज, विंध्याचल, वाराणसी एवं अयोध्या तीर्थ पूरा करते हुए, दिनांक 20 मार्च 2025 को डोंगरगढ़ वापस पहुंचेगी यात्रा का विस्तृत विवरण बताते हुए प्रांतीय चेयरमेन कोरबा के अशोक मोदी ने बताया कि, 15 मार्च 2025 प्रातः मां बम्लेश्वरी धाम डोंगरगढ़ से यात्रा प्रारंभ होगी

16 मार्च 2025 प्रातः – प्रयागराज पहुंच कर संगम स्नान करेंगे एवं विभिन्न धार्मिक स्थलों का भ्रमण करते हुए यात्रा, विंध्याचल पहुंचेगी जहां शक्तिपीठ के दर्शन लाभ लेकर 17 मार्च 2025 को प्रातः वाराणसी, पहुंचेंगे 18 मार्च 2025 को प्रातः यात्रा प्रभु श्री राम के जन्म स्थान अयोध्या पहुंच कर दो दिन मंदिरों के दर्शन लाभ लेंगे व 19 मार्च 2025 रात्रि में अयोध्या से प्रस्थान कर वापस 20 मार्च 2025 शाम तक डोंगरगढ़ पहुंचेगे।

प्रान्तीय उपाध्यक्ष कमल मित्तल के अनुसार इस धार्मिक यात्रा से छत्तीसगढ़ के समस्त अग्रवाल बंधुओं एक दूसरे से संपर्क में आएंगे उनमें आपसी समन्वय व सौहार्द्र बढ़ेगा चुकि 2010 में ऐसी ही एक यात्रा अग्रोहा धाम के लिए प्रारंभ हुई थी जिससे छग अग्रवाल बंधुओं का अपार स्नेह व प्यार प्राप्त हुआ था ओर ऐसी यात्रा की लगातार मांग की जा रही थी।







वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरेश मंगल बिल्हा ने कहा कि यात्रा के लिए संपूर्ण बुकिंग एवं कोष का हिसाब किताब रखने के लिए बिलासपुर के श्री उमेश मुरारका को यात्रा कोष प्रभारी का दायित्व दिया गया है। वहीं श्री त्रिपुर तीर्थ यात्रा समिति रायपुर को इस पूरी यात्रा के व्यवस्थापक के रूप में नामित किया गया है।भारतीय अग्रवाल संगठन की प्रांतीय इकाई के रूप में छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन सदैव ऐसे सामाजिक मेलजोल व जनसेवी कार्यक्रम आयोजित करता आया है, 1999 में प्रमुख संरक्षक श्री सियाराम अग्रवाल के नेतृत्व में गठित इस संगठन द्वारा समय समय पर छत्तीसगढ़ के समग्र अग्रवाल समाज को एक सूत्र में पिरोने उनमें मेलजोल समन्वय कायम करने हेतु कई उल्लेखनीय कार्य किये है जिनमे यह धार्मिक यात्रा भी उसी की एक कड़ी है।

raigarh top news

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button