रायगढ़

Raigarh: कुड़ेकेला धान मंडी में नियम अनुसार खरीदी शुरु

 

प्रतिष्ठित मीडिया समूहों की ख़बर का हुआ असर

रायगढ़/ कुड़ेकेला:- धरमजयगढ़ ब्लॉक अंतर्गत आने वाले कुड़ेकेला धान खरीदी केंद्र में शासन के मापदंडों को नज़र अंदाज करते हुए धान खरीदी संबंधी ख़बर का जबरदस्त असर हुआ है। सोमवार को कई प्रतिष्ठित मीडिया समूहों द्वारा इस मामले में समाचार प्रकाशित किए जाने के बाद प्रबंधन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए धान का विधिवत क्रय शुरू कर दिया है। अब कुड़ेकेला धान मंडी में मापदंडों के अनुसार धान का ढाला कर फिर वहीं समिति द्वारा प्रदत्त बोरी में भरकर उसका तौल करते हुए खरीदी शुरु कर दी गई है। सोमवार को एक स्थानीय मिडिया रिपोर्टर ने कुड़ेकेला धान मंडी का दौरा किया। इस दौरान वहां पाया कि धान की खरीद नियमानुसार कराई जा रही है। किसान पहले अपने धान को जमीन में ढाला कर रहे हैं और फिर से उसे बोरी में भरकर मंडी में विक्रय किया जा रहा है। बता दें कि इस मामले में एक स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी ने बताया है कि नियम के अनुसार इसी तरह से धान खरीदी की जानी है। इसके पहले छाल तहसील क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कुड़ेकेला धान खरीद केंद्र पर मापदंडों के विपरीत खरीदी की जा रही थी। जिसके बारे में एक मीडिया रिपोर्ट के बाद व्यवस्था में तत्काल सुधार करते हुए नियम अनुरूप धान खरीदी की जा रही है। इस मामले में प्रबंधन द्वारा बताया गया कि इस केंद्र में विधिवत रूप से धान का ढाला कराया जा रहा है फिर वहीं पर तौल करते हुए तय मापदंड के अनुसार खरीदी की जा रही है।







raigarh top news

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button