रायगढ़

Raigarh News: मायके गई महिला को परिचित ने बनाया हवस का शिकार, सूनेपन का फायदा उठाकर जबरन बनाया शारीरिक संबंध, धरमजयगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा

रायगढ़ । एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर महिला संबंधी अपराधों में संवेदनशीलता बरते हुए “अभियान संवेदना” के तहत महिला संबंधी अपराधों में पुलिस वर्दी कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम में धरमजयगढ़ पुलिस द्वारा दुष्कर्म के फरार आरोपी को थाना छाल के ग्राम तरेकेला में दबिश देकर गिरफ्तार किया है जिसे न्यायिक कल रिमांड पर पेश कर जेल भेजा गया है।

जानकारी के मुताबिक 30 मई को थाना धरमजयगढ़ में एक 29 वर्षीय महिला द्वारा लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि ग्राम तरेकेला थाना छाल निवासी बनेश्वर राठिया (25 वर्ष) द्वारा उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया गया है। महिला बताई कि वह ससुराल से मायके गई थी, 25 मई को साथ घर से थोड़ी दूर बोरबाडी गई थी, जहां पीछे से उसका परिचित बनेश्वर राठिया आ गया जिसने बलपूर्वक शारीरिक संबंध बनाया। घटना के बाद वह भय एवं मानसिक तनाव के कारण तत्काल शिकायत दर्ज नहीं करा सकी। जब ससुराल गई तो अपने पति को घटना की जानकारी देने के पश्चात थाना धरमजयगढ़ पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। शिकायत के आधार पर थाना धरमजयगढ़ में अपराध क्रमांक 156/2026 धारा 64(1) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक राजेश जांगड़े द्वारा सहायक उप निरीक्षक मंजू मिश्रा से पीड़िता का कथन कराया । महिला का मेडिकल पश्चात तत्काल पुलिस टीम आरोपी की पतासाजी की गई। विवेचना दौरान दिनांक 31.05.2026 को आरोपी बनेश्वर राठिया, पिता भुकनंदन राठिया, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम तरेकेला थाना छाल को उसके निवास स्थान से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने पर उसके विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए गए।

धरमजयगढ़ पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर कल न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ शशिमोहन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक राजेश जांगड़े, एएसआई मंजू मिश्रा एवं हमराह स्टाफ द्वारा महिला संबंधी गंभीर अपराध में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

  शशि मोहन सिंह, एसएसपी रायगढ़ का संदेश



















“महिलाओं के विरुद्ध अपराधों को रायगढ़ पुलिस अत्यंत गंभीरता से लेती है। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।”

किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना अथवा महिला संबंधी अपराध की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button