Raigarh News: अनियंत्रित ट्रेलर चखना सेंटर में घुसा, लोगों ने भागकर बचाई जान, जांच में जुटी पुलिस

रायगढ़ November 27, 2024 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: अनियंत्रित ट्रेलर चखना सेंटर में घुसा, लोगों ने भागकर बचाई जान, जांच में जुटी पुलिस

Raigarh News: अनियंत्रित ट्रेलर चखना सेंटर में घुसा, लोगों ने भागकर बचाई जान, जांच में जुटी पुलिस

रायगढ़। रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र से सड़क हादसे की खबर सामने आई है। अनियंत्रित ट्रेलर शराब दुकान के पास स्थित चखना सेंटर में जा घुसा। घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन सेंटर को काफी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है।

मिली जानकारी  के अनुसार, ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर तेज गति से चखना सेंटर की तरफ आ गया और सीधे उसमें जा घुसा। घटना के समय चखना सेंटर पर मौजूद लोग भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। चखना सेंटर का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। तमनार पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही है।

खबर शेयर करें: