Raigarh News: समृद्धि मेहर कत्थक सोलो में कला प्रेमियों को किया मंत्रमुग्ध, कत्थक सोलो परफॉर्मेंस में मिला प्रथम पुरस्कार
रायगढ़– शहर के नगर निगम ऑडिटोरियम में आयोजित ऑल इंडिया डांस म्यूजिक आर्ट कंपटीशन फेस्टिवल “मधु गुंजन 2024” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अनेक जिले व राज्य के प्रतिभाशी बच्चे अपनी-अपनी विधा में प्रस्तुति दे रहे हैं। वहीं कत्थक सोलो परफॉर्मेंस के अंतर्गत शहर की प्रतिभावान उभरती कत्थक नृत्यांगना समृद्धि मेहर ने भी अपनी मनभावन प्रस्तुति देकर उपस्थित सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर कार्यक्रम में चार चांद तो लगाया ही साथ ही कत्थक सोलो परफॉर्मेंस में प्रथम पुरस्कार भी प्राप्त कर अपने उत्कृष्ट प्रतिभा का परिचय दिया। वहीं प्रतिभावान समृद्धि मेहर की इस शानदार कामयाबी से परिजन व तमाम कलाप्रेमी अत्यंत ही हर्षित हैं। होनहार समृद्धि की खासियत है कि वे पढ़ाई के अतिरिक्त विभिन्न आयोजित होने वाले स्कूली व जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी कला नृत्य प्रतिभा का उत्कृष्ट परिचय देते हुए परिवार और शहर का नाम भी गौरवान्वित कर रही हैं।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||







66B game không chỉ là nhà cái – đó là hệ sinh thái giải trí toàn diện: thể thao, casino, bắn cá, e-sports và đặc biệt là slot siêu hot. TONY04-25