Raigarh News: जल जीवन मिशन से घर तक पहुंचा शुद्ध पेयजल, समय की हो रही बचत

रायगढ़ December 8, 2024 • रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: जल जीवन मिशन से घर तक पहुंचा शुद्ध पेयजल, समय की हो रही बचत

Raigarh News: जल जीवन मिशन से घर तक पहुंचा शुद्ध पेयजल, समय की हो रही बचत

तारा मांझी ने कहा लाइन लगाने से मिली राहत, काम हो रहा समय पर पूरा

रायगढ़, 8 दिसम्बर 2024/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की संकल्पना एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के अथक प्रयास के परिणाम स्वरुप आज प्रदेश में हर घर नल, हर घर जल के ध्येय वाक्य के साथ पेयजल पहुंचने की योजना ग्रामीण क्षेत्रों में फलीभूत होती दिखाई दे रही है। आज घरों तक शुद्ध पेयजल पहुंच रहा है, वहीं महिलाओं को हैंडपंप की लाइन से मुक्ति मिली है।
विकासखंड पुसौर के ग्राम रेंगालपाली निवासी तारा मांझी कहती है हमारे बस्ती में पेयजल की काफी समस्या थी, परिवार बड़ा है लिहाजा पानी की खपत भी उतनी होती है। हैंडपंप में पानी भरने के लिए दूरी तय करना और लाइन में लगकर पानी भरना, बहुत कष्ट दायक हो जाता था। आज जल जीवन मिशन के तहत घर में नल लग चुका है, जिससे जीवन आसान हो गया है। नल में नियमित रूप से समय पर दो बार पानी आता है। जो पूरे परिवार के लिए पर्याप्त है, साथ ही नहाने, कपड़े धोने, बर्तन साफ  करने एवं घर के दूसरे काम आसानी से हो रही है, जिससे परिवार के सभी लोग बहुत खुश हैं। पानी की समस्या पूरी तरह खत्म हो गई है।
तारा मांझी कहती कि योजना से हमारे जीवन में बहुत बड़ा बदलाव आया है। पानी की घर पहुंच सुविधा से अब खाना-पीना और बाकी सारे काम समय पर आसानी से हो रहा है। उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत घरों तक शुद्ध पेयजल पहुंचने की पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित की।

खबर शेयर करें: