रायगढ़
Raigarh News: नर्सिंग कॉलेज की बस को प्लांट की बस ने मारी ठोकर, बाल-बाल बचे छात्र

दोनों बसों के शीशे टूटे, चक्रधर नगर थाना क्षेत्र की घटना
रायगढ़ टॉप न्यूज 16 दिसंबर। सोमवार की दोपहर कैरियर कॉलेज ऑफ नर्सिंग रायगढ़ के छात्रों से भरी बस को प्लांट के एक बस ने ठोकर मार दी। जिससे दोनों बसों के शीशे टूट गए हैं। इस हादसे में कॉलेज के छात्र बाल बाल बच गए हैं। घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के कालेज के पास ही चिटकाकानी गांव के पुल के पास हुई है। बताया जा रहा है कि कॉलेज की बस टर्न कर रही थी इसी दौरान महापल्ली की ओर से रायगढ़ की ओर आ रही प्लांट की बस ने छात्रों से भरी बस को ठोकर मार दी। इस घटना में कुछ छात्रों को हल्की चोटे आई है जिनका प्राथमिक उपचार किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही चक्रधर नगर पुलिस मौके पर पहुंची थी।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






