Raigarh News: रायगढ़ में तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार दो लोगों लिया अपनी चपेट में, एक की मौत, दूसरा गंभीर रुप से घायल

रायगढ़ March 28, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: रायगढ़ में तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार दो लोगों लिया अपनी चपेट में, एक की मौत, दूसरा गंभीर रुप से घायल

Raigarh News: रायगढ़ में तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार दो लोगों लिया अपनी चपेट में, एक की मौत, दूसरा गंभीर रुप से घायल

रायगढ़। रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में  तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार दो लोगों अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में घटना स्थल पर ही एक युवक की मौत हो गई वहीं दूसरा गंभीर हो गया। उक्त घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।

मिला जानकारी के अनुसार, लैलूंगा थाना क्षेत्र में सुबह झरन और खम्हार के बीच मोड़ पर ट्रेलर ने स्कूटी सवार दो लोगों को ठोकर मार दी है। घटना में स्कूटी सवार एक ब्यक्ति बाल कृष्ण पैंकरा पिता पलेश्वर पैंकरा उम्र लगभग 30 वर्ष ग्राम सलखिया की मौके पर मौत हो गई है।  वही दूसरा गंभीर नान पैंकरा पिता उद्धव पैंकरा उम्र लगभग 30 वर्ष निवासी झरन गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

जिसे उचित उपचार के लिए रायगढ़ हॉस्पिटल रिफर कर दिया गया है। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी घटना के सूचना पर लैलूंगा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच कर मृतक के शव और घायल को लैलूंगा अस्पताल लाया गया। वहीं शव की पंचनामा कर जांच शुरू कर दिया गया है।

वहीं घायल का इलाज जारी है जानकारी अनुसार घटना कारित ट्रेलर को अपने कब्जे में ले लिया है वही घटना के बाद ट्रेलर चालक ट्रेलर छोड़कर मौके से फरार हो गया है पुलिस ड्राइवर की तलाश कर रही है।

खबर शेयर करें: