Raigarh News: तेज रफ्तार कार और बाइक की टक्कर, 3 दोस्तों की मौत, रायगढ़ में शोभायात्रा से लौटते वक्त हुआ हादसा

रायगढ़ April 7, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: तेज रफ्तार कार और बाइक की टक्कर, 3 दोस्तों की मौत, रायगढ़ में शोभायात्रा से लौटते वक्त हुआ हादसा

Raigarh News: तेज रफ्तार कार और बाइक की टक्कर, 3 दोस्तों की मौत, रायगढ़ में शोभायात्रा से लौटते वक्त हुआ हादसा

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तेज रफ्तार कार और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक रायगढ़ से शोभायात्रा देखकर लौट रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए। मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, छाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बेहरामुड़ा निवासी बाइक सवार तीन युवक अमित राठिया (20), तरूण राठिया (16) और रितेश राठिया (16) रायगढ़ शहर में रामनवमी के अवसर पर निकलने वाली शोभायात्रा को देखने गए थे। देर रात 11 बजे के आसपास घर जाते समय बाइक सवार तीनों युवक ग्राम गंजामुड़ा के पास एनएच-49 पर पहुंचे, तभी ट्रक को ओवरटेक करते समय बिलासपुर की तरफ से रही एक कार क्रमांक सीजी 10 एव्ही 5902 से बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

इस घटना में मौके पर ही अमित राठिया की मौत हो गई, जिसके बाद दोनों घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। रात में ही रितेश की मौत हो गई। वहीं, सुबह तीसरे घायल युवक अरूण राठिया की भी मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि इस घटना में कार चालक को भी गंभीर चोट आने की वजह से उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

खबर शेयर करें: