रायगढ़

Raigarh News: कृष्णा विहार मंदिर में भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, कभी भी सत्ता और शक्ति स्थायी नहीं रहती- पं पुनीत कृष्ण

रायगढ़। पावन चैत्र माह में आयोजक कृष्णा विहार हाउसिंग रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी की अभिनव पहल से बड़ी श्रद्धा से विगत 9 से 15 अप्रैल तक सात दिवसीय संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा एवं साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कथा व्यास पीठ में परम पूज्य श्री पुनीत कृष्ण जी महाराज श्रीधाम वृन्दावन विराजित हैं और प्रतिदन दोपहर तीन बजे से शाम सात बजे तक श्रद्धालुओं को बड़े ही सहज सरल ढंग से कथा का रसपान करा रहे हैं।

इंद्र का घमंड चुर हुआ – –

व्यास पीठ पर विराजित पं पुनीत कृष्ण महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को वामन अवतार कथा का रसपान कराते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की सभी बाल लीलाओं का बड़ा ही महत्व है जहां कंस के भेजे विभिन्न राक्षसों का संहार किया। वहीं ब्रज के लोगों को आनंद प्रदान किया। प्रसंग में उन्होंने बताया कि इंद्र को अपनी सत्ता और शक्ति पर घमंड हो गया था। उसका गर्व दूर करने के लिए भगवान ने ब्रज मंडल में इंद्र की पूजा बंद कर गोवर्धन की पूजा शुरू करा दी। इससे गुस्साए इंद्र ने ब्रज मंडल पर भारी बरसात कराई। प्रलय से लोगों को बचाने के लिए भगवान ने कनिष्ठा उंगली पर गोवर्धन पर्वत को उठा लिया। सात दिनों के बाद इंद्र को अपनी भूल का ज्ञान हुआ। इसलिए कहा गया है कि मनुष्य की सत्ता और शक्ति कभी स्थायी नहीं रहती। इस तरह से कथा स्थल में पावन अमृतमयी कथा का रसपान श्रद्धालुगण कर रहे हैं और मधुर भजन संग भावविभोर होकर झूम रहे हैं।

आज होगी बाललीला कथा – –

धार्मिक इस भव्य आयोजन के अंतर्गत 13 अप्रैल को बाललीला, माखन चोरी, गोवर्धन पूजा के बाद आज 14 को मथुरागमन , उद्धव गोपी संवाद, रुवमणी विवाह इसी तरह 15 अप्रैल को सुदामा चरित्र, व्यास, पूजन, होली व हवन पूर्णाहुति सुबह 11 बजे इसके पश्चात दोपहर में महाप्रभु का महाभंडारा होगा।

भव्यता देने में जुटे सदस्य – –

वहीं कृष्णा विहार हाउसिंग रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी रायगढ़ ने सभी कथा प्रेमी सज्जनों को कथारस अमृतपान हेतु सपरिवार स्नेहिल आमंत्रण दिया है व धार्मिक इस भव्य आयोजन को भव्यता देने में विनोद बट्टीमार, अजय अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, अनूप बंसल, अभिषेक शर्मा व महिला श्रद्धालु सरिता अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, सरिता बट्टीमार, नीतू सिंह व समस्त कॉलोनी वासी जुटे हैं।

[email protected]

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button