रायगढ़

भाजपा के 3 लाख 22 हजार सदस्य बनाकर रायगढ़ जिला पूरे प्रदेश में अग्रणी

संगठन पर्व मंडल अध्यक्ष चुनाव को लेकर भाजपा की कार्यशाला सम्पन्न
ओपी चौधरी, धरमलाल कौशिक एवं भूपेंद्र सवन्नी ने किया कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन

रायगढ़ टॉप न्यूज 04 दिसंबर। प्राथमिक सदस्यता अभियान एवं सक्रिय सदस्यता अभियान के बाद भाजपा ने मंडल अध्यक्ष चुनाव को लेकर बुधवार को जिला भाजपा कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया। संगठन पर्व की शुरुआत प्राथमिक सदस्यता अभियान से प्रारंभ हुई थी ,आनलाइन एवं ऑफलाइन सदस्यता में जिले को 2,70,000 (दो लाख सत्तर हजार) सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया था जिसके लिए जिला उपाध्यक्ष विकास केडिया को जिले का संयोजक बनाया गया था। कार्यकर्ताओं के संयुक्त प्रयास एवं केडिया के कुशल मार्गदर्शन में पूरे जिले में 3,22,000 (तीन लाख बाइस हजार )सदस्य बनाकर रायगढ़ जिला पूरे प्रदेश में अग्रणी रहा।


इसके लिए बुधवार को जिला चुनाव अधिकारी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, जिले के पर्यवेक्षक प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, वित्त मंत्री ओपी चौधरी एवं जिले के अध्यक्ष उमेश अग्रवाल द्वारा प्राथमिक सदस्यता अभियान के पूरे टीम का सम्मान किया गया। सक्रिय सदस्यता अभियान के जिले के संयोजक सतीश बेहरा द्वारा कार्यशाला में जिले की सक्रिय सदस्यता अभियान में बताया गया की पूरे जिले के 23 मंडलों में 3861 सक्रिय सदस्य बनाए गए है। इस तरह पूरे प्रदेश में सक्रिय सदस्यता अभियान में हमारा जिला दूसरे स्थान पर है। सक्रिय सदस्यता अभियान में अच्छा कार्य करने के लिए पूरी टीम को सम्मानित किया गया। इसी माह 6 तारीख से 15 तारीख के बीच में जिले के 23 मंडलों के अध्यक्षों का भी चुनाव संपन्न होगा जिसके लिए जिले की टीम ने सभी मंडलों के लिए चुनाव अधिकारी बनाए हैं जो मंडलों में जाकर रायशुमारी कर सर्वसम्मति से नए मंडल अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न कराएंगे। इस बार पार्टी ने मंडल अध्यक्षों के लिए उम्र की सीमा तय की है जिसमें 35 वर्ष से लेकर 45 वर्ष तक के कार्यकर्ताओं को ही मंडल अध्यक्ष का दायित्व दिया जाएगा। कार्यशाला को रायगढ़ विधायक एवं प्रदेश सरकार में वित्त मंत्री ओपी चौधरी, चुनाव अधिकारी धरमलाल कौशिक,भूपेंद्र सवन्नी, उमेश अग्रवाल ने संबोधित किया, कार्यकर्ताओं का समग्र मार्गदर्शन इस चुनाव के लिए किया गया। कार्यशाला का मंच संचालन जिले के महामंत्री अरुणधर दिवान एवं आभार प्रदर्शन कमल गर्ग ने किया। कार्यशाला में उमेश अग्रवाल, सत्यानंद राठिया एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गिरधर गुप्ता मंचासिन रहे।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button