धान खरीदी केंद्र पर ही मारा छापा: घुमका केंद्र में 517 क्विंटल अवैध धान पकड़ा गया, व्यापारी की संलिप्तता जांच में

राजनांदगांव। जिले में अवैध धान बिक्री पर रोक लगाने के लिए प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में खाद्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने धान उपार्जन केंद्र घुमका में छापेमारी की। ऑनलाइन रिकॉर्ड के अनुसार केंद्र में 357 किसानों से 21,166 क्विंटल (52,915 बोरा) धान खरीदी दर्ज थी, लेकिन निरीक्षण के दौरान केंद्र परिसर में रखे बोरो की गणना में बड़ा अंतर सामने आया।
जांच में 517.60 क्विंटल (1,294 बोरा) धान अतिरिक्त पाया गया, जिसे अवैध बिक्री के उद्देश्य से भंडारित किया गया था। टीम ने तत्काल अवैध धान की जब्ती की कार्रवाई की। प्रारंभिक जांच में एक व्यापारी की संलिप्तता सामने आई है, जिसके खिलाफ जांच जारी है। टीम ने बताया कि जांच पूरी होने पर संबंधित लोगों पर सख्त विधिक और दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
जिले में अब तक बड़ी जब्ती
प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार जिले में अब तक कुल 144 मामलों में 5.46 करोड़ से अधिक मूल्य का 17,621.86 क्विंटल धान और 8 वाहन राजस्व, खाद्य और मंडी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जब्त किए जा चुके हैं। हाल ही में 6 नए मामलों में 20.13 लाख रुपए मूल्य का 649.60 क्विंटल (1,624 बोरा) धान जब्त किया गया है।
-
राजनांदगांव अनुविभाग: 2 मामलों में 17.53 लाख का 565 क्विंटल धान
-
डोंगरगढ़ अनुविभाग: 3 मामलों में 2.29 लाख मूल्य का 74 क्विंटल धान
-
डोंगरगांव अनुविभाग: 1 मामले में 31 हजार रुपए का 10 क्विंटल धान
विपणन वर्ष 2025-26 में कुल कार्रवाई
-
राजनांदगांव अनुविभाग में 59 मामलों में 3.19 करोड़ रुपए का 10,294.80 क्विंटल धान और 2 वाहन जब्त
-
डोंगरगढ़ अनुविभाग में 42 मामलों में 1.08 करोड़ रुपए का 3,513.26 क्विंटल धान और 2 वाहन जब्त
प्रशासन का कहना है कि खरीफ विपणन अवधि के दौरान अवैध धान खरीद-बिक्री और भंडारण को रोकने के लिए अभियान और भी तेज किया जाएगा।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






