रायगढ़

Raigarh news: अपराधियों को सजा और जनता से मधुर संबंध”; पदभार संभालते ही एक्शन मोड में एसएसपी शशिमोहन सिंह

थाना-चौकियों में जमे पुलिसकर्मियों पर गिरेगी तबादले की गाज, एसएसपी ने दिए बड़े प्रशासनिक फेरबदल के संकेत

रायगढ़ पुलिस का नया संकल्प: जुआ, सट्टा और अवैध शराब पर ‘ज़ीरो टॉलरेंस’

पुलिस के संरक्षण में नहीं चलेगा अवैध कारोबार, एसएसपी की दो-टूक— शिकायत मिली तो बख्शे नहीं जाएंगे दोषी

रायगढ़। रायगढ़ के नए एसएसपी शशिमोहन सिंह ने अपनी प्राथमिकताओं को लेकर एक बड़ा विजन पेश किया है। पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने साफ कर दिया है कि जिले में ‘सुशासन’ और ‘बेहतर पुलिसिंग’ ही उनकी कार्यशैली का आधार होगी। एसएसपी ने जहां अपराधियों को कड़ी चेतावनी दी है, वहीं आम जनता के लिए दोस्ती का हाथ भी बढ़ाया है।

एसएसपी शशिमोहन सिंह ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच मधुर संबंध स्थापित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने ‘कम्युनिटी पुलिसिंग’ पर जोर देते हुए कहा कि अपराधियों को सजा दिलाना पुलिस का काम है, लेकिन अपराध को रोकने के लिए जनता के साथ सेतु बनाना समय की मांग है। साइबर अपराध को एक बड़ी चुनौती बताते हुए उन्होंने कहा कि हाईटेक ठगी से बचने के लिए जागरूकता ही सबसे कारगर हथियार है।

जिले के इंडस्ट्रियल बेल्ट में बढ़ते सड़क हादसों पर चिंता जताते हुए एसएसपी ने कहा कि यातायात सुधार के लिए वे जल्द ही कलेक्टर और संबंधित मंत्रियों से चर्चा करेंगे। साथ ही, अवैध शराब, जुआ और सट्टा जैसे धंधों पर प्रहार करते हुए एसएसपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस के संरक्षण में ऐसा कोई काम नहीं चलेगा। उन्होंने जनता से अपील की कि यदि कहीं भी ऐसी शिकायत हो, तो सीधे उन्हें बताएं, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।



















प्रशासन को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए एसएसपी ने कहा जिले के थाना और चौकियों में लंबे समय से जमे पुलिसकर्मियों के तबादले किए जाएंगे। इस कदम से पुलिसिंग में नयापन और पारदर्शिता लाने की कोशिश की जाएगी।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button