रायगढ़

गणतंत्र दिवस की तैयारियां पूरी, जिला स्तरीय समारोह में सांसद नवीन जिंदल फहराएंगे तिरंगा

कैथल। देश के 77वें गणतंत्र दिवस को लेकर जिले में उत्साह का माहौल है। राष्ट्रीय पर्व को भव्य रूप से मनाने के लिए स्थानीय पुलिस लाइन मैदान में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रशासन ने सुरक्षा से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों तक की रूपरेखा को अंतिम रूप दे दिया है। स्टेज सज कर तैयार हो गया है।

डीसी अपराजिता ने बताया कि जिला स्तरीय समारोह में आयोजित होने वाले मुख्य जिला स्तरीय समारोह में सांसद नवीन जिंदल बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। वे सुबह निर्धारित समय पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। इससे पहले शहीद स्मारक पर जाकर देश के अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। समारोह के दौरान पुलिस बल, होमगार्ड, एनसीसी कैडेट्स, गाइड एवं स्काउट द्वारा भव्य मार्च पास्ट किया जाएगा। इसके बाद विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। वहीं
उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और समाजसेवियों को मंच से सम्मानित किया जाएगा। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पुलिस द्वारा भी सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारा राष्ट्रीय गौरव है। हम सभी को मिलकर इसे हर्षोल्लास के साथ मनाना चाहिए और शहीदों के बलिदान को याद रखना चाहिए।

उपमंडल स्तर पर भी गणतंत्र दिवस की धूम
डीसी अपराजिता ने बताया कि जिला मुख्यालय के साथ-साथ उपमंडल स्तर पर भी गणतंत्र दिवस की धूम है। गुहला चीका में आयोजित होने वाले समारोह में विधायक सतपाल जांबा मुख्य अतिथि होंगे। वे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और क्षेत्रवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देंगे। साथ ही कलायत उपमंडल में जिला परिषद चेयरमैन कर्मबीर कौल राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button