रायगढ़

Raigarh: धामा माई धाम में प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, विशाल भंडारे का आयोजन

 

खरसिया। खरसिया स्थित श्री धामा माई धाम मंदिर में तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का आज तीसरे दिन विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा के साथ समापन हुआ। सुबह पूजा-अर्चना, हवन और मंत्रोच्चार के बीच प्रतिमाओं में प्राण प्रतिष्ठा की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस अवसर पर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह मंदिर पहुंचे और माँ के समक्ष पूजा कर आशीर्वाद लिया। पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह नाश्ते से लेकर दोपहर और रात्रि भोजन तक श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था की गई। मिठाई सहित विभिन्न व्यंजन परोसे गए।
कार्यक्रम में नगर के बच्चे, महिलाएँ, बुजुर्ग और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। मंदिर समिति द्वारा सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रूप से की गई थीं।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button