रायगढ़

Raigarh: ‘सत्ता साधन है, साध्य भारत-सिरमौर’: अग्रोहा धाम में भाजपा के शंखनाद से गूंजा राष्ट्र-निर्माण का संकल्प

 

दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान: पंजीयन से दीप निर्वाण तक बूथ-योद्धाओं को मिला ‘चरित्र, कौशल, संकल्प’ का मंत्र

‘लेने नहीं, देने आए हैं हम’: चाणक्य-नीति से AI तक, हर सत्र ने बताया—बूथ विजय से भारत विजय का मार्ग

रायगढ़:-भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण महाअभियान ‘राष्ट्र प्रथम’ के उद्घोष के साथ अग्रोहा धाम में संपन्न हुआ। ध्वजारोहण से दीप निर्वाण तक हर पड़ाव ने कार्यकर्ताओं को यह मंत्र दिया—‘सत्ता लक्ष्य नहीं, भारत को सिरमौर बनाना लक्ष्य है।प्रातः 9 बजे से ही कार्यकत्ताओं ने अनुशासित तरीके से पंजीयन कराया।इसके बाद ध्वजारोहण एवं प्रदर्शनी अपराह्न 11:15 तक जारी रही। डिजिटल पंजीयन और क्यूआर भुगतान से पारदर्शी शुरुआत हुई। 10:45 बजे ‘विकास-यात्रा’ प्रदर्शनी का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन हुआ। प्रदर्शनी प्रमुख अनुपम पाल जी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के ‘एकात्म मानववाद’ से मोदी सरकार की जन-कल्याण योजनाओं तक की यात्रा दिखाई। 11:15 से 12:15 बजे तक उद्घाटन सत्र में वक्ताओं ने प्रशिक्षण वर्ग का महत्व, राजनीतिक-सामाजिक चुनौतियो जैसे विषय पर व्याख्यान दिया।वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा सत्ता साधन है, साध्य नहीं। अंतिम पंक्ति तक योजना पहुंचाना ही भाजपा का धर्म है। सांसद राधेश्याम राठिया के कहा कुर्सी यज्ञ-वेदी है, जहां राष्ट्र-यज्ञ की आहुति दी जाती है। राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा “सत्ता का मोह क्षणिक, भारत-गौरव का स्वप्न शाश्वत। जिलाध्यक्ष अरुण धर दीवान ने कहा एकात्म मानववाद सिखाता है—अंतिम व्यक्ति तक विकास, यही असली विजय। वर्गाधिकारी किशोर राय ने कहा “चुनाव जीतते हैं ताकि योजनाएं झोपड़ी तक पहुंचें, गलियारे सजाने के लिए जीत नहीं।वर्ग प्रमुख सतीश बेहरा ने कहा अंत्योदय का अर्थ—सेवा ही सत्ता, सुशासन ही शासन, राम-राज्य ही राज है।जिला प्रशिक्षण प्रमुख विकास केड़िया ने कहा धारा-370 हटना, राम-मंदिर बनना, नारी-वंदन—ये सत्ता के तमगे नहीं, भारत के मस्तक के तिलक हैं। जिला महामंत्री जतिन साव ने कहा बूथ पर पसीना बहाते समय आंखों में विधायक नहीं, भारत-माता का स्वर्णिम चित्र होता है।” 12:15 से 01:15 एक बजे तक द्वितीय सत्र में
गरीब कल्याण योजनाएं संगठन की भूमिका विषय पर प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी जी ने बतौर मुख्य वक्ता विचार व्यक्त करते हुए कहा भाजपा में लोग लेने नहीं, देने आते हैं। चाणक्य कहते थे—जब तक राजनीति राष्ट्र-निर्माण की प्रयोगशाला नहीं बनेगी, राष्ट्र खोखला रहेगा। भाजपा उसी प्रयोगशाला का हेडमास्टर है। इसलिए बंगाल, उड़ीसा, दिल्ली में असंभव जीत संभव हो पाई इस सत्र में बतौर अध्यक्षता कर रहे सांसद राधेश्याम राठिया ने कहा मेरी कुर्सी की चार टांगें कार्यकर्ता के कंधे हैं। आयुष्मान सूची लेकर निकलो, कमल खुद खिलेगा।”

02:15 से 03:15 तक चले तीसरे सत्र में विचार परिवार विषय के तहत बतौर मुख्यवक्ता प्रदेश प्रवक्ता अमित साहू जी के कहा भाजपा के लिए सत्ता ‘प्रसाद’ है, ‘अधिकार’ नहीं। विचार परिवार सिखाता है—पहले राष्ट्र, फिर दल, फिर व्यक्ति। इस सत्र की अध्यक्षता कर रहे महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा संगठन ने झाड़ू से मेयर की कुर्सी तक पहुंचाया। यहां पद नहीं, दायित्व मिलता है।”
चतुर्थ सत्र 03:15 से 04:00 बजे तक जारी रहा।सोशल मीडिया, AI, प्रभावी सूचना तंत्र विषय कर बतौर मुख्यवक्ता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अंकित गुप्ता जी ने कहा
“विरोधी फेक-न्यूज की फैक्ट्री चलाते हैं, हमें ‘सच की मिसाइल’ बनना है। एक शेयर, एक वोट बढ़ाता है। इस सत्र की अध्यक्षता कर रही जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविंद्र गबेल ने कहा मोबाइल को चौका-बर्तन तक सीमित मत रखो, ‘डिजिटल शस्त्र’ बनाओ।”
04:15 से – 04:45 तक जारी पंचम सत्र में मीडिया प्रबंधन विषय पर प्रदेश प्रवक्ता नलिनीश ठोकने जी ने ओजपूर्ण भाषण दिया। उन्होंने
मीडिया को लोकतंत्र का आईना बताते हुए कहाआईना झूठ नहीं बोलता, इसलिए हम भी झूठ न बोलें। सत्य, संयम, सम्मान, समय, संवेदना—ये पंच-सूत्र याद रखो। सच ही सबसे बड़ा ‘ब्रेकिंग न्यूज’ है। सत्र की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश स्थाई आमंत्रित सदस्य सुभाष पाण्डेय ने कहा कैमरा दोस्त है। सच बोलो, तथ्य रखो, मुस्कुराओ।”
षष्ठम सत्र शाम 05:15 से 06:15 बजे तक जारी रहा। इस सत्र में बतौर मुख्यवक्ता क्रेडा अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी जी ने ओजपूर्ण भाषण में कार्यकर्ता के विकास हेतु गुण, आचरण, दायित्व बोध का बोध कराया।

उन्होंने कहा भाजपा के लिए राजनीति पीड़ित मानव की सेवा है। आचरण पहचान है, गुण पूंजी है, दायित्व बोध कवच है। जब तक ‘राष्ट्र प्रथम, स्वयं अंतिम’ का भाव न जगे, योजना जमीन पर नहीं उतरेगी। चाणक्य की प्रयोगशाला का हेडमास्टर भाजपा है। इस सत्र की अध्यक्षता कर रहे राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह के कहा “यह उद्बोधन हर कार्यकर्ता की ‘आचरण-संहिता’ है। सप्तम सत्र: 06:15 से 07:15 बजे तक जारी रहा। व्यावहारिक के 7 समूह के चर्चा हुई ।प्रभारी अरुण कातोरे के बताया लाभार्थी संपर्क का दायित्व कमल गर्ग के पास था उन्होंने “11 हजार घर के चाय पीकर लाभार्थीयो से संपर्क किया लाभार्थी ही प्रचारक है। कोष प्रबंधन का दायित्व जतिन साव के कहा 10 रुपए की रसीद मजदूर की कमाई है। पारदर्शिता ही विश्वास। मीडिया हेतु मुकेश जैन ने कहा “खबर बनाओ नहीं, खबर बन जाओ। काम बोले तो कैमरा खुद आए।”
लाभार्थी सम्पर्क में ब्रजेश गुप्ता ने कहा “योजना के साथ संवेदना हो तो वोट पक्का हो जाता है। सोशल मीडिया के संबंध में डिप्रीलाल साहू ने कहा “झुग्गी की रील 3 लाख व्यूज। जनता को अपना लगा AI हेतु —दीपक सिदार ने कहा AI ने मेरी भाषा को आवाज दी। तकनीक को हथियार बनाओ।”
मातृशक्ति हेतु शीला तिवारी ने कहा“भाजपा बहनों को पंख देती है। यही राष्ट्र निर्माण है।”
समापन सत्र में परीक्षा से दीप निर्वाण 07:00 बजे तक जारी रहा।ऑनलाइन क्विज, डिजिटल सर्टिफिकेट वितरण किया गया । 07:30 बजे सहभोज का आयोजन शुरू हुआ । 08:30 बजे सांस्कृतिक संध्या—‘लेने नहीं देने आए हैं’ नुक्कड़ नाटक। 09:30 बजे ‘वंदे मातरम’ व ‘संगठन गढ़े चलो’ के साथ दीप निर्वाण किया गया। जिला प्रशिक्षण प्रमुख विकास केड़िया ने कहा, “भाजपा में सीढ़ी नहीं, रस्सी होती है—एक चढ़ता है, दस को खींचता है। यही भाव बंगाल जिताता है, उड़ीसा जिताता है, और 2027 में छत्तीसगढ़ का हर बूथ जिताएगा।” रात को अग्रोहा धाम के दीप बुझे, पर हर कार्यकर्ता के मन में ‘बूथ विजय से भारत विजय’ की अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित हो उठी। इस संबंध की जानकारी प्रवक्ता बब्बल पांडे सह प्रवक्ता अशोक अग्रवाल आयोजन मीडिया प्रभारी प्रवीण द्विवेदी ने दी









भाजपा के आयोजन में संगठन साहित्य की बहार

भाजपा के दो दिवसीय आयोजन में संगठन साहित्य के विक्रय हेतु विभिन्न पुस्तकें उपलब्ध थीं, जिन्हें न्यूनतम मूल्य में उपलब्ध कराया गया । इन पुस्तकों में परिवार प्रबोधन, पुण्यभूमि भारत, डॉ भीमराव अंबेडकर, विनायक दामोदर सावरकर, विभाजन विभीषिका, यशस्वी भारत, हा हम हिन्दू है, राष्ट्र निर्माण में युवाओं का योगदान, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की अंतिम यात्रा, भगवा ध्वज, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जीवन यात्रा, हिंदुत्व एक जीवन पद्दति, अमर सेनानी सावरकर, डॉ हेडगेवार परिचय एवं व्यक्तित्व शामिल थीं।भाजपा युवा मोर्चा के ऊर्जावान जिला मंत्री ओमकार तिवारी ने बताया कि भाजपा को समझने के लिए इन पुस्तकों का अध्ययन आवश्यक है। भाजपा से जुड़े नेता, कार्यकर्ता, सांसद, विधायक अपनी रुचि के अनुसार पुस्तकें लेते हैं और इसके लिए बकायदा न्यूनतम शुल्क लिया जाता है।

संगठन की पुस्तकें: जीवन के लिए सच्ची मित्र
विनायक दामोदर सावरकर द्वारा लिखी गई पुस्तक विभाजन विभीषिका जीवन से जुड़े कटु सत्य को साहस के साथ सामने लाती है । सच्ची मित्र की भूमिका निभाती है। यह पुस्तक हमें भारत के विभाजन के दर्दनाक इतिहास को समझने में मदद करती है और हमें देश की एकता और अखंडता के लिए प्रेरित करती है। लोकप्रिय सांसद राधेश्याम राठिया ने इस पुस्तक को अध्ययन हेतु लिया है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button