रायगढ़

Sarangarh News: पुलिस का जुआ फड़ पर छापा; 9 जुआरी गिरफ्तार, तालाब किनारे दांव पर लगे हजारों रुपये बरामद  

सारंगढ़-बिलाईगढ़। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की मुहिम तेज हो गई है। सलिहा पुलिस ने थरगांव के पास घेराबंदी कर जुआ खेल रहे 9 जुआरियों को रंगे हाथों दबोचा है। पकड़े गए आरोपी अलग-अलग जिलों और पड़ोसी राज्य ओडिशा के निवासी हैं।

पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देश पर सलिहा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थरगांव के सागौन प्लांट, बंधिया तालाब के पास जुआरियों का जमावड़ा लगा है। इस पर थाना प्रभारी अमृत भार्गव के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी।

पुलिस ने मौके से जुआरियों के पास से 43,190 रुपये नगद और 52 पत्ती ताश जब्त किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में बलौदाबाजार, महासमुंद और ओडिशा के बरगढ़ जिले के लोग शामिल हैं, जो यहां जुआ खेलने जुटे थे।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रशासन ने साफ कर दिया है कि जिले में जुआ-सट्टा और नशे के कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

नाम आरोपीयान : 01. संतराम जमीदार पिता धनीराम जमीदार उम्र 47 साल साकिन नगेडी थाना राजादेवरी जिला ब बाजार भाटापारा

02. खीरसाय साहू पिता समारू लाल साहू उम्र 40 साल साकिन बिलारी थाना सलिहा जिला सारंगढ बिलाईगढ







03. भुपेश पटेल पिता जगदीश पटेल उम्र 26 साल साकिन देवरूंग थाना राजादेवरी जिला ब बाजार

04. परमानंद नायक पिता जयंतलाल नायक उम्र 40 साल साकिन सुखरी थाना राजादेवरी जिला ब बाजार

05. यशवंत पटेल पिता खेमराज पटेल उम्र 28 साल साकिन देवगांव थाना राजादेवरी जिला ब बाजार

06. महेन्द्र कुमार साहू पिता आनंदराम साहू उम्र 36 साल साकिन रांपागुला थाना सारंगढ जिला सारंगढ बिलाईगढ

07. विजय कुमार पटेल पिता लकेश्वर पटेल उम्म्र 51 साल साकिन नालीपानी थाना झारबंद जिला बरगढ उडीसा

08. केदार सिंग राजपुत पिता बुदमन सिंह राजपुत उम्र 35 साल साकिन केरामुण्डा थाना बसना जिला महासमुंद छ.ग.

09. लक्ष्मीधर साहू पिता स्व. निरंजन साहू उम्र 40 साल साकिन चांदन थाना राजादेवरी जिला ब बाजार छ.ग.



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button