छत्तीसगढ़

100 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा पार, दुनिया के पहले राजनेता बने पीएम मोदी, सीएम साय ने फेसबुक-इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी के कीर्तिमान का किया अभिनंदन

रायपुर। डिजिटल युग में लोकप्रियता के तमाम रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक और नया कीर्तिमान रच दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी के फॉलोअर्स की संख्या 100 मिलियन यानी 10 करोड़ के पार पहुँच गई है। वे दुनिया के पहले ऐसे राजनेता बन गए हैं जिन्होंने इस आंकड़े को छुआ है।

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय जननेता, आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स का कीर्तिमान सिर्फ लोकप्रियता का रिकॉर्ड नहीं, बल्कि जन-जन के साथ उनके आत्मीय रिश्ते का जीवंत प्रमाण है।

प्रधानमंत्री जी का हर पोस्ट, हर संदेश और हर संवाद करोड़ों भारतीयों की आकांक्षाओं से जुड़ा हुआ है।

दुनिया के पहले राजनेता के रूप में यह उपलब्धि इस बात का सशक्त संदेश है कि जब नेतृत्व भरोसे पर आधारित हो, तो जनता दिल से जुड़ती है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर प्रधानमंत्री जी का हार्दिक अभिनंदन!





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button