रायगढ़

Raigarh: आयुर्वेद चिकित्सा शिविर से लोगों को किया जा रहा जागरूक, शिविर में 430 ग्रामीणों का निशुल्क उपचार

 

रायगढ़। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी (IAS) के आदेशनुसार एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ सी एस गौराहा के मार्ग दर्शन में शासकीय आयुर्वेद औषधालय बुनगा के डॉ अजय नायक द्वारा गांव गाँव मे शिविर लगाकर आयुर्वेद चिकित्सा के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। शिविरो में ज्यादतर वात, उदर, कास, चर्म, बी पी, कमजोरी इत्यादि से पीड़ित रोगी अपना स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। डॉ जागृति पटेल द्वारा शिविर में आए लोगों को OA & MSD, जीवन शैली जन्य रोग, आहारविहार, योगासन, स्वछता, नशापान के संबंध में विभिन्न प्रकार के पंपलेट द्वारा ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। फरवरी में नावापारा ब, बोन्दा, रायपाली, बरपाली, शंकरपाली, रनभाठा, पूसल्दा, सेमीभावर में शिविर का आयोजन किया गया। आयुष्मान आरोग्य मन्दिर (आयुष) बुनगा में प्रति माह विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। जिससे आम जनता लाभांवित हो रहे हैं।योग प्रशिक्षक दुलामणि रजक के द्वारा बुनगा मे प्रतिदिन योगाभ्यास करवाया जाता है जो कि रोग अनुरूप विभिन्न आसन के द्वारा रोग मुक्ति में सहायक होते हैं।उक्त शिविरो में फार्मासिस्ट भोज मालाकार, एम पी डब्लू वर्षा ठेठवार राजेश साव ने सेवाएं दी।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button