रायगढ़

Raigarh: नन्हें खिलाड़ियों में फुटबॉल सीखने का जुनून, 70 से 80 बच्चें ले रहें है प्रशिक्षण शिविर का लाभ

 

रायगढ़।- फुटबॉल में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित जिला स्तरीय निशुल्क ग्रीष्मकालीन फुटबॉल शिविर का आयोजन नटवर स्कूल मैदान में किया जा रहा है। वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते कोच शारदा सिंह गहलोत ने बताया कि यह शिविर 5 मई से 26 मई तक नटवर स्कूल मैदान में किया जा रहा है। जिसमें 70 से 80 बच्चे भाग ले रहे हैं। इस शिविर में अनुभवी खिलाड़ियों द्वारा फुटबॉल का प्रशिक्षण बारीकियों से सिखाया जा रहा है जिसमें फिजिकल एक्टिविटी फुटबॉल के बेसिक स्किल,पासिंग, ड्रिबलिंग की विद्या बच्चें प्राप्त कर रहें है । इस प्रशिक्षण में खेल एवं युवक कल्याण विभाग द्वारा पौष्टिक आहार की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण विगत 15 वर्षों से ग्रीष्म कालीन का ट्रेनिंग मेरे द्वारा दिया जाता रहा है जिसका परिणाम आज के समय में खेल को प्रोत्साहित करने और रायगढ़ जिला में ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरास्ट्रीय स्तर निकल कर रायगढ़ का नाम रोशन करें । जैसे कि शारदा सिंह गहलोत पूर्व मे चार बार गुरुघासी यूनिर्सिटी का प्रतिनिधीत्व दो बार  इंडिया  फुटबॉल स्तर पर खेल चुके है और नियमित साल भर  बच्चों को अपने एकेडमी में प्रशिक्षण देते हैं। यह शिविर में फुटबॉल की विद्या सिखाने के सभी उपकरणों ( इक्यूपमेंट ) के साथ प्रशिक्षण दिया जा रहा है । इस शिविर में  कोच शारदा सिंह गहलोत के अलावा  कोच विजेंद्र यादव , संतोष यादव ,प्रमोद,आरिफ ने भी कोचिंग की कमान संभाल रखें है और नियमित इन खिलाड़ियों को व्यवस्थित कर फुटबॉल के गुण सिखा रहे है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button