छत्तीसगढ़

CG News: कोरबा से सरायपाली जा रही यात्री बस सड़क किनारे पलटी, 14 लोग घायल, तीन की हालत गंभीर

 

जांजगीर चांपा। जांजगीर चांपा जिले के ग्राम करनौद में तेज रफ्तार यात्री बस सड़क किनारे पलट गई। जिसमें 14 यात्री को चोट आई है जिसमें महिला पुरुष और बच्चे शामिल है। सभी घायलों का सीएचसी अस्पताल बम्हनीडीह में उपचार कराया गया है। जिसमें से तीन लोगों को जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया है। वहीं, घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। घटना बिर्रा थाना क्षेत्र की है ।

मिली जानकारी अनुसार, कोरबा से सरायपाली जा रही राजधानी बस रविवार की सुबह करीबन 8.30 बजे सड़क के किनारे जा पलटी। इस यात्री बस में 42 यात्री थे। चालक पर लापरवाही से बस चलाने का आरोप है। घायलों को बस के सीसे को तोड़कर बाहर निकला और स्थानीय लोगों की मदद से सभी को बस से बाहर निकाला गया है।

सीएसपी योगिताबाली खापर्डे ने कहा कि कोरबा से सरायपाली जा रही यात्री बास पलटी है जिसमें 14 लोग घायल है, जिसमें 9 महिला 3 बच्चे और 2 पुरुष शामिल है। बस चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक चलने से घटना हुई है जिसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

घटना की जानकारी मिलने पर बिर्रा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जहां घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी अस्पताल बम्हनीडीह में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। जिसमें 14 घायल है बाकी सभी यात्री सुरक्षित है। गंभीर रूप से तीन घायलों को जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।











IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button