रायगढ़

रायगढ़ में एक बार फिर हाथी शावक की मौत से हड़कंप, नदी में मिला शव

रायगढ़ जिले में एक बार फिर से हाथी शावक की मौत होने की घटना सामने आई है। नदी पार करते समय शावक की मौत होने की बात कही जा रही है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम शव को नदी से बाहर निकलवाते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, रायगढ़ वन मंडल के खरसिया रेज के अंतर्गत आने वाले गुरदा संगम नदी में गांव के ग्रामीणों में आज सुबह 9 बजे के आसपास एक हाथी शावक के शव को पानी में तैरते देखा। जिसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी वन विभाग के अलावा हाथी मित्र दल की टीम दी। नदी में हाथी शावक की लाश मिलने की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर शव को बाहर निकलवाते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से बारभौना और ऐडू के आसपास 50 से अधिक हाथियों का दल विचरण कर रहा है। संभवतः बीती रात हाथियों का दल पानी पीने गया होगा। इसी बीच घटना हुई होगी। फिलहाल, वन विभाग मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

एक जानकारी के अनुसार जनवरी माह से आज दिनांक तक रायगढ़ जिले में अलग अलग घटना में अब तक नौ हाथी शावक की मौत हो चुकी है, जिसमें पानी में डूबकर मौत होने के अधिक मामले हैं। इतनी बड़ी संख्या में हाथी शावकों की मौत होना वन प्रबंधन व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button